News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुबेरस्थान सीएचसी में बाहरी लोगों का दखल औचक निरीक्षण में सीएमओ ने जताई नाराजगी प्रभारी को सौंपी संदिग्धों की सूची तैयार करने की जिम्मेदारी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 28, 2025  |  6:31 PM

261 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुबेरस्थान सीएचसी में बाहरी लोगों का दखल औचक निरीक्षण में सीएमओ ने जताई नाराजगी प्रभारी को सौंपी संदिग्धों की सूची तैयार करने की जिम्मेदारी WhatsApp
Responsive image

तुर्कपट्टी। कुबेरस्थान स्थानीय कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इन दिनों बाहरी लोगों और दलालों का दखल बढ़ता जा रहा है, जिससे इलाज के लिए आने वाले मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

सूत्रों के अनुसार कुछ लोग रोजाना सुबह से ही अस्पताल परिसर में डेरा डाल देते हैं और दिनभर अस्पताल के विभिन्न कार्यालयों व वार्डों में घूमते रहते हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग निजी अस्पतालों से जुड़े हुए हैं और कुछ नर्सों व स्टाफ की मिलीभगत से मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी क्लिनिकों तक पहुँचा देते हैं।

जानकारी के अनुसार कस्बे में कई निजी अस्पताल संचालित हैं, वहीं एक महिला द्वारा भी अवैध रूप से क्लिनिक चलाए जाने की बात सामने आई है। इस अव्यवस्था की सूचना पर मुख्य चिकित्साधिकारी कुशीनगर ने सीएचसी कुबेरस्थान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की मौजूदगी पाई गई, जिस पर सीएमओ ने नाराजगी जताई और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि ऐसे सभी व्यक्तियों की सूची तैयार कर जिलाधिकारी को कार्रवाई हेतु प्रेषित की जाए।

चिकित्सा प्रभारी डॉ. धीरज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अस्पताल के मुख्य द्वार पर स्पष्ट नोटिस चस्पा कर दिया गया है कि बिना कार्य के अस्पताल परिसर में प्रवेश वर्जित है। उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद भी कोई अनाधिकृत व्यक्ति अस्पताल में पाया गया तो उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking