साखोपार/कसया। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सखवनिया बुजुर्ग गांव के हरिजन बस्ती में मंगलवार को खाना बनाते समय एक महिला झुलस गई। घटना गैस रिसाव की वजह से होना बताया जा रहा है। झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सखवनिया बुजुर्ग गांव के हरिजन बस्ती निवासिनी राबड़ी देवी (30 वर्ष) पत्नी बीरेंद्र प्रसाद मंगलवार की सुबह खाना बना रही थी। लेकिन इस दौरान सिलेंडर का रिसाव हो रहा था। इससे अनभिज्ञ राबडी देवी खाना बनाने में व्यस्त रहीं।गैस रिसाव से अचानक लगी आग की चपेट में आ गयी और बुरी तरह से झुलस गयी। कुछ ही देर में वहां लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी।इस दौरान किसी ग्रामीण ने फोन कर एम्बुलेंस बुलाया।इसके बाद राबड़ी देवी को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुँचाया गया।जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
हाटा (कुशीनगर): नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में ‘माई भारत’ (MY Bharat) पंजीकरण…
कुशीनगर। एटीएम से पैसा निकालने के दौरान अगर कोई अनजान व्यक्ति जरूरत से ज्यादा…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…
स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…