News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुंदूर ग्राम सभा में वालीवाल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ll

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Nov 15, 2025  |  6:33 PM

319 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुंदूर ग्राम सभा में वालीवाल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ll WhatsApp
Responsive image

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत कुंदूर में युवक मंगल दल द्वारा वालीवाल प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम को आयोजित कर 63 वाँ वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया l जिसका शुभारंभ सपा नेता कैलास चंद व भावी जिला पंचायत प्रत्याशी राजेश साहनी द्वारा फीता काट कर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया l

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

शनिवार 15 नवंबर को विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम पंचायत कुंदूर में युवक मंगल दल द्वारा दो दिवसीय वालीवाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l इस प्रतियोगिता में क्षेत्रीय खिलाड़ियों सहित दूर दूर से आए हुए खिलाड़ियों ने भाग लिया l और एक दूसरे के साथ काँटे का मुकावला करते हुए टीम के खिलाड़ियों द्वारा अच्छे खेल का प्रदर्शन कर फाईनल में पहुँचने का भरपूर प्रयास किया गया l इस प्रतियोगिता का फाईनल मैच 16 नवंबर रविवार को खेला जायेगा l युवक मंगल दल द्वारा आयोजित इस वालीवाल प्रतियोगिता के शुभारंभ के पश्चात युवकों सहित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सपा नेता कैलास चंद द्वारा जहाँ युवकों के लिए शिक्षा के साथ ही साथ खेल कूद को भी महत्वपूर्ण बताया गया l वहीं भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी राजेश साहनी ने कहा l कि खेल से आपसी भाईचारा बढ़ती है और जाति पाँति ऊंच नीच को दरकिनार कर युवक सिर्फ खिलाड़ी के रूप में अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए खेल खेल में आगे बढ़ते हुए अपने गाँव सहित देश के नाम को रोशन करते हैं l

इस अवसर पर दल के अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, उपाध्यक्ष पवन यादव, कोषाध्यक्ष राजकमल यादव, मंत्री जयकिशुन प्रजापति, व्यवस्थापक भोला साहनी, क्रीड़ाध्यक्ष देवेंद्र यादव ( युवजन समाज व्लाक अध्यक्ष कप्तानगंज ) क्षेत्र पंचायत सदस्य सद्दाम अली, एडवोकेट वेदप्रकाश दूबे, अनिल साहनी, निर्णायक अच्छेलाल वर्मा के साथ दल के सदस्यों सहित ग्रामीण उपस्थित रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking