News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : 72 विद्यालय + 575 संदिग्ध + 15 लोगो पर कार्यवाही = 129 व्यक्तियों की चेतावनी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 23, 2024  |  8:01 PM

158 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : 72 विद्यालय + 575 संदिग्ध + 15 लोगो पर कार्यवाही = 129 व्यक्तियों की चेतावनी
  • एसपी संतोष कुमार मिश्र का छात्राओं और बालिकाओं की सुरक्षा की दृष्टिगत विशेष अभियान

कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा जनपद में छात्राओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एक विशेष अभियान चलाया गया है। जिससे छात्राएं,बालिकाएं निर्भीक और निडर होकर अपनी कामयाबी की बुलंदिया पर आगे बढ़े।

आपके लिए और..- कुशीनगर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर चला पुलिस का...

इस विशेष अभियान में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी ,थाना प्रभारी ,चौकी प्रभारी , बीट उप निरीक्षक ,बीट आरक्षी महिला,पुरुष द्वारा विभिन्न स्कूल,कालेज,महाविद्यालयों में और उसके आस पास एक साथ चेकिंग की कार्यवाही की गयी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय के नेतृत्व में सर्किल सदर में समस्त थानों द्वारा कुल उन्नीस स्कूल कालेज महाविद्यालयों में चेकिंग की गयी, जिसमें स्कूल,कालेज के आसपास मौजूद मनचले शोहदों व अनावश्यक रूप से खडे कुल 242 व्यक्तियों की चेकिंग करते हुये 23 व्यक्तियों को चेतावनी दी गयी। क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में सर्किल कसया में कुल 17 स्कूल,कालेज,महाविद्यालयों में चेकिंग की गयी, जिसमें स्कूल,कालेज के आसपास कुल 112 व्यक्तियों की चेकिंग करते हुये 45 व्यक्तियों को चेतावनी दी गयी व कुल 14 व्यक्तियों के विरुध्द निरोधात्मक कार्यवाही की गयी। क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज अमित सक्सेना के नेतृत्व में सर्किल तमकुहीराज में कुल बीस स्कूल,कालेज,महाविद्यालयों में चेकिंग की गयी, जिसमें स्कूल,कालेज के आसपास कुल 138 व्यक्तियों की चेकिंग करते हुये 49 व्यक्तियों को चेतावनी दी गयी। इसी प्रकार क्षेत्राधिकारी खड्डा उमेश चन्द्र भट्ट के नेतृत्व में सर्किल खड्डा में कुल 16 स्कूल,कालेज,महाविद्यालयों में चेकिंग की गयी जिसमें स्कूल,कालेज के आसपास कुल 83 व्यक्तियों की चेकिंग करते हुये 12 व्यक्तियों को चेतावनी दी गयी कुल एक व्यक्तिय के विरुध्द निरोधात्मक कार्यवाही की गयी।

जानकारी रहे की इस प्रकार जनपद कुशीनगर में सघन चेकिंग अभियान चलाकर कुल 72 स्कूल,कालेज,महाविद्यालयों के आस-पास मौजूद मनचले सोहदों व अनावश्यक रूप से खडे कुल 575 संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग किया गया एवं कुल 15 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गयी व कुल 129 व्यक्तियों को चेतावनी दी गयी।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र ने इस संवाददाता को बताया कि इस विशेष अभियान का एक मात्र उद्देश्य यह है कि हमारे बालिकाएं निर्भीक और निडर होकर अपनी कामयाबी को हासिल करें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking