कसया। कसया थाना क्षेत्र के कुशीनगर चौकी अंतर्गत बुधवार की शाम तेज मोटरसाइकिल चलाने का आरोप लगाकर हुए मारपीट में एक युवक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजकर आगे की विधिक कार्यवाही में जुट गयी।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को मोहम्मद कैफ उम्र 22 वर्ष निवासी भैसहा बुधवार की शाम बाइक से किसी कार्य से कही जा रहा था। चकदइया में युवक ने ज्यादा तेज गति बाइक चलाने का आरोप लगाते हुए बाइक सवार युवक कैफ को रोक दिया। इस दौरान कुछ युवकों व बाइक सवार युवक में बहस इतना बढ़ गया कि मारपीट हो गयी।इस दौरान किसी धारदार चीज से भी मारने का आरोप है। जिसमे बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक के शोर मचाने पर आस पास के लोग इक्कठा हो गए।
सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, बताया जा रहा है कि घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।जहां युवक का इलाज चल रहा है।
इस बाबत कुशीनगर चौकी प्रभारी गौरव शुक्ला ने बताया की बाइक ओवरस्पीड का आरोप लगाकर विवाद हुआ था। तत्काल मय फोर्स मौके पर पहुंच कर घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…