News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बोलेरो से नौ लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद,एक गिरफतार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 26, 2024  |  8:18 PM

68 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बोलेरो से नौ लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद,एक गिरफतार

कुशीनगर । जिले की जटहा बजार पुलिस ने वाहन चेकिंग के क्रम में एक बोलेरो वाहन से बीस पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की खेप के साथ एक तस्कर को दबोचा है,पकड़े गए अवैध शराब की कीमत अनुमानित नौ लाख रुपए बताया जा रहा है।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री,परिवहन,निष्कर्षण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को थाना जटहां बाजार प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी,उप निरीक्षक देवब्रत यादव,उप निरीक्षक अनिल शर्मा,आरक्षी विनय कुमार यादव,आरक्षी विश्वजीत राय की टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान थाना जटहांबाजार क्षेत्र से एक शराब तस्कर रजनीकान्त वर्मा पुत्र सुरेन्द्र वर्मा ग्राम महुअवा खुर्द थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक बोलेरो वाहन संख्या UP53BU5623 से तस्करी कर बिहार हेतु ले जायी जा रही बीस पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (19 पेटी 8पी0एम0 प्रत्येक पेटी में 48 पाउच व 01 पेटी रायल स्टैग 12 बोतल प्रत्येक 750 ML) की बरामदगी करने में सफलता।प्राप्त किया है।

स्थानीय पुलिस बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है ।

प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी बोले :

इस संवाददाता के प्रश्नों के उत्तर में इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि पकड़े गए तस्कर द्वारा पूछताछ में बताया गया है कि वह जनपद कुशीनगर व आस-पास के जिलों से शराब की तस्करी कर चार-पहिया वाहनों से बिहार राज्य में ले जाकर ऊंचे दामों में बेचकर अधिक धन अर्जित करता है। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में जनपद गोरखपुर में दो अभियोग भी पंजीकृत हैं।

संबंधित खबरें
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking