News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान रमाकांत तिवारी की राड़ से पीटकर की हत्या, आरोपी पुलिस हिरासत में, पढ़ें पूरी खबर

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 10, 2024  |  10:11 AM

65 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान रमाकांत तिवारी की राड़ से पीटकर की हत्या, आरोपी पुलिस हिरासत में, पढ़ें पूरी खबर
  • भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष भी रहे मृतक जवान
  • लोगों में उनके शांत स्वभाव व व्यवहार कुशलता की चर्चा
  • शनिवार की देर रात छितौनी कस्बा में ड्यूटी पर तैनात रहे पीआरडी के दो जवान

खड्डा/ कुशीनगर। ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान की एक बदमाश युवक द्वारा लोहे के राड़ से सर पर पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। पीआरडी जवान भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष भी थे। पुलिस द्वारा घटना के बाद घायलावस्था में उन्हें सीएचसी तुर्कहां इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सीओ ने बताया कि हत्यारे को पुलिस हिरासत में लिया गया है। वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर “रोड सेफ्टी” की आड़ में बड़ा खेल! (भ्रष्टाचार...

खड्डा थाना क्षेत्र के करदह तिवारी टोला गांव निवासी रमाकांत तिवारी 58 वर्ष पीआरडी के जवान थे। वह लोगों में किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर थे और भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष भी थे। शनिवार को देर रात वह अपने एक अन्य सहयोगी जवान आनंद तिवारी के साथ छितौनी कस्बा में ड्यूटी पर तैनात रहे। संदिग्ध की निगरानी के दौरान एक नशेड़ी बदमाश युवक से टोका टिप्पणी जवानों ने की और एक जवान पुलिस चौकी पर सूचना देने के लिए गया इसी दौरान बदमाश युवक ने लोहे के राड़ से पीट- पीटकर उन्हें मरणासन्न कर दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार पटेल ने बताया कि मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी तुर्कहां इलाज के लिए भर्ती कराया जहां से चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक विपिन वर्मा पुत्र राम विलास वर्मा निवासी छितौनी कस्बा थाना हनुमानगंज को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।

सीओ सदर अजय कुमार अंजेय ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान के हत्यारोपी को पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। शव को पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर शांति व्यवस्था बहाल है।

संबंधित खबरें
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking