News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: शासकीय धनराशि गबन में प्रधान और सचिव पर मुकदमा दर्ज

सुनील नीलम

Reported By:

Dec 4, 2024  |  7:04 PM

53 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शासकीय धनराशि गबन में प्रधान और सचिव पर मुकदमा दर्ज
  • तमकुही के ग्राम पंचायत बभनौली का मामला

तुर्कपट्टी । तमकुही विकास खंड की ग्राम पंचायत बभनौली की प्रधान और सचिव पर धोखाधड़ी का दोषी पाया गया। इन दो पर आरोप है कि इन्होंने भुगतान की कार्यवाही जीएसटी बिल द्वारा नही की गयी।मजदूरी का भुगतान मजदूर के सीधे खाते में नही किया गया और फॉगिंग व छिड़काव पर किये गए 50505 भुगतान फर्जी बिल द्वारा करके गबन की गयीं।इस मामले की जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि होने के बाद मंगलवार को तत्कालीन प्रधान,व सचिव के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी के निर्देश पर सहायक विकास अधिकारी रामायन गुप्ता ने दिए तहरीर में कहा है कि कुशीनगर के कार्यालय पत्र संख्या 2975 दिनांक 7 सितम्बर 2024 के संदर्भ ग्रहण करे।जिसके माध्यम से बभनौली निवासी प्रदीप कुमार सिंह पुत्र रामअवधेश सिह ने नोटरी शपथ पत्र पर शिकायत किया गया है। जिसकी जाच हेतु जिलाधिकारी कुशीनगर कार्यालय आदेश संख्या 5533 से 16 अक्टूबर 2023 सहायक निदेशक बचत एवं अभर अभियंता लघु सिंचाई तमकुही कुशीनगर को जाच अधिकारी नामित किया गया।जिसके क्रम में सहायक निदेशक बचत कुशीनगर व अभर अभियंता लघु सिंचाई कुशीनगर जाच कर आख्या अपने पत्र संख्या 267 23 दिसम्बर 2023 एवं पत्र संख्या 275 के 11 जनवरी 2024 से प्रस्तुत किया गया है।जिसके आधार पर जाच में पाया गया भुगतान की कार्यवाही जीएसटी बिल द्वारा नही की गई है जो अनियमित रहा व मजदूरी का भुगतान मजदूरों के खाते में सीधे न किये जाना वितीय अनियमितता है तथा फॉगिंग व छिड़काव पर किये गए 50505,00 फर्जी बिल द्वारा करके गबन की गयीं धन राशि रुपये 50505,00 जो असुली करने योग्य है।उक्त आख्या का परीक्षण जिला लेखा परीक्षा अधिकारी सहकारी समितियां व पंचायतों कुशीनगर द्वारा करके आख्या अपने पत्र संख्या 445 में 30सितम्बर 2024 में प्रस्तुत किया गया है।जिसमे उल्लेख किया गया है।कि जाच में पाया गया।

भुगतान की कार्यवाही जीएसटी बिल द्वारा नही की गयी व मजदूरी की भुगतान मजदूर के खाते में सीधे न किये जाना और फॉगिंग व छिड़काव का फर्जी बिल करके आहरण किया जाना।पुलिस ने शासकीय धनराशि के गबन के आरोप में तत्कालीन ग्राम प्रधान सुरसती देवी बभनौली व तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव सुनील सिंह पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

जब कि थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि शासकीय धनराशि के गबन में बभनौली के ग्राम प्रधान सुरसती देवी और ग्राम पंचायत सचिव सुनील सिंह पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking