पडरौना/कुशीनगर। उदित नारायण डिग्री कॉलेज से जुड़े छात्र छात्राओं ने शुक्रवार को कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया। इसमें महाविद्यालय से जुड़े छात्र छात्राओं ने फीस वृद्धि के खिलाफ कुलपति का पुतला फूंका।
शुक्रवार को उदित नारायण डिग्री कॉलेज के छात्र छात्राएं छात्र संघ उपाध्यक्ष राम लखन यादव के अगुवाई में महाविद्यालय के सामने एकत्रित हुए। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय कैंपस में भ्रमण कर कुलपति का पुतला फूंका। छात्र संघ उपाध्यक्ष राम लखन यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की सोची समझी साजिश के वज़ह से छात्राओं का फीस लगातार बढ़ता जा रहा है। इसमें गरीब परिवार के छात्र छात्राओं का शोषण हो रहा है। चेताया कि अगर जल्द से जल्द फीस वृद्धि पर लगाम नहीं लगाया गया तो यह बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इसके बाद अपनी विभिन्न मांगों का ज्ञापन महाविद्यालय के प्राचार्य को दिए।
छात्र नेता मनोज यादव,धवन जायसवाल,अविनाश पांडेय,धनेश यादव,अविनाश यादव,निकेश यादव,पीटु,धनंजय कुशवाहा आदि छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…
हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेट्रोल पंप के समीप बालू के…
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…