कुशीनगर। गोवंशीय पशुओ की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज रविवार को थाना तुर्कपट्टी पुलिस टीम द्वारा वन विभाग बैरियर ग्राम अमवा तिवारी के पास से पीकप वाहन UP 57 AT 9746 से ले जाये जा रहे दो राशि गोवंशीय पशुओ की बरामदगी की गयी।
पुलिस को देख अभियुक्तगण मौके से फरार हो गये, वाहन के नं0 के आधार पर अभियुक्तो को चिन्हित कर लिया गया है। शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 31/2023 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह थाना तुर्कपट्टी,उ0नि0 रणजीत सिंह बघेल, हे0का0 अमरनाथ यादव,का0 विनोद कुमार,का0 अशोक यादव ,का0 आनन्दी कुमार,का0 ऋषि पटेल
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…