News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: प्रशासन की छापेमारी में 09 युवक व 14 -15 युवतियाँ गिरफ्तार….देह व्यापार के अवैध धंधे पर अंकुश लगाने को लेकर हुई कार्यवाही, तीन होटल सील

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 12, 2023  |  7:54 PM

74 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रशासन की छापेमारी में 09 युवक व 14 -15 युवतियाँ गिरफ्तार….देह व्यापार के अवैध धंधे पर अंकुश लगाने को लेकर हुई कार्यवाही, तीन होटल सील

कसया/कुशीनगर। प्रशासन ने नगर में देह व्यापार के अवैध धंधे पर रोक लगाने को लेकर आधा दर्जन ठिकानों पर सघन छापेमारी की। मौके से लगभग दो दर्जन युवक व युवतियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तथा उक्त मामले में पुलिस अग्रीम कार्यवाही में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को एसडीएम योगेश्वर सिंह, क्षेत्राधिकारी कुंदन सिंह व एसएचओ डा0 आशुतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल, जिसमें महिला आरक्षी भी शामिल थीं। वे सभी बुद्ध स्थली कुशीनगर, नेशनल हाईवे पर स्थित होटलों व नगर के तीन आवासीय घरों में छापेमारी की गई। मौके से एक दर्जन से अधिक युवक व युवतियां पकड़े गए। मौके पर प्रशासन ने होटलों के कागजात जांच किये और कागजात न मिलने पर रिद्धि सिद्धि, ब्लू हैवेन, राज श्री होटलों को सील कर दिया। मौके पर अधिकारियों ने पुछताक्ष की और पकड़े गए जोड़ों को थाने ले जाया गया। विदित हो कि नगर में देह व्यापार को लेकर होटलों और गेस्ट हाउसों व ढाबों पर देह व्यापार के अवैध धंधे को चलने का आरोप लगता आ रहा है। जिसको लेकर प्रशासन अवैध व गन्दे धंधे पर अंकुश लगाने को लेकर लगातार छापेमारी की कार्यवाही कर रहा है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी ने बताया कि आधा दर्जन जगहों पर हुई छापेमारी में 09 युवक व 14-15युवतियों को गिरफ्तार किया गया है ।

इस मामले में सीओ कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि लगभग दो दर्जन युवक युवतियाँ पकड़े गये हैं, जिनसे पूछ ताछ किया जा रहा हैं l इस अवसर पर चौकी इंचार्ज विवेक पाण्डेय, महिला एसआई अंजलि त्रिपाठी, का0 शशिबाला, का0 प्रियंका सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking