कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन मे वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज बुधवार को थाना रविन्द्र नगर धूस की पुलिस टीम द्वारा थाना को0 पड़रौना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 498/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 से संबंधित वांछित 15,000/- रु0 का इनामिया अभियुक्त हरिहर गुप्ता पुत्र स्व0 विश्वनाथ गुप्ता साकिन पकडियार पूरब पट्टी थाना सेवरही जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल द्वारा 15,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र थाना रविन्द्र नगर धूस, कुशीनगर,
अ0 नि0 संतोष कुमार श्रीवास्तव, हे0का0 हिमांशु सिंह,हे0का0 राधेश्याम यादव,का0 विशाल सिंह आदि शामिल रहे l
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…