हाटा/कुशीनगर । स्थानीय नगर के मुख्य बाजार में स्थित तालाब में डुबने से 16बर्षीय बालिका की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।
बुद्ववार देरशाम घर से शौच के लिए निकली मोनी राजभर पुत्री बलराम राजभर उम्र 16वर्ष निवासी बाजार खास पैर फिसलने से तालाब में गिर गयी जिससे उसकी मौत हो गई।इधर घंटे भर बाद भी घर मोनी के न पहुंचने पर परिजन परेशान होकर ढुढने लगे।
तभी तालाब में शव को देखकर बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।तभी परिजन भी मौके पर पहुचे और उसकी पहचान की और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गयी जहां डाक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।
कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…
कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…
कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…
कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…