News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जुलूस के दौरान उपद्रव करने वाले 19 अभियुक्त हुए गिरफ्तार…11 आरोपी गये जेल, 08 नाबालिग आरोपियों पर अग्रिम कार्यवाही जारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 29, 2023  |  7:48 PM

175 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जुलूस के दौरान उपद्रव करने वाले 19 अभियुक्त हुए गिरफ्तार…11 आरोपी गये जेल, 08 नाबालिग आरोपियों पर अग्रिम कार्यवाही जारी WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर । नगर कसया में गुरुवार को  बारवाफात जुलूस के दौरान जुलूस में शामिल लोगो द्वारा किए गये उपद्रव में पुलिस ने शान्ति कायम क़र  उपद्रवियों पर कार्यवाही करते हुए 11आरोपियों पर मुकदमा दर्ज क़र जेल भेज दिया, तो वहीं 08को बाल सुधार गृह भेजनें की कार्यवाही चल रहीं हैं  l बताते चले कि गुरुवार को नगर में निकले  बारवाफात जुलूस के दौरान युवकों के कहा -सुनी को लेकर दो पक्षो में मामला गरमाया गया, जहाँ जुलूस में शामिल लोगो द्वारा पथराव किया गया l

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

उक्त मामले को संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ध्वल जायसवाल व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह थाने पहुंच गये, और मामले में तत्काल कार्यवाही करते हुए दोनों पक्ष के आरोपियों की गिरफ़्तारी व कार्यवाही का निर्देश दिया, जिसके बाद सीओ कसया कुंदन कुमार सिंह व थानाध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार तिवारी ने मय पुलिस टीम के साथ दबिश देकर आरोपियों की धर -पकड़ क़र 19आरोपियों को गिरफ्तार क़र कार्यवाही करते हुए 11आरोपियों पर मुकदमा दर्ज क़र जेल भेज दिया, तो वहीं 08 नाबालिग आरोपी युवकों को बाल सुधार गृह भेजनें की कार्यवाही चल रहीं हैं l इसी क्रम में पुलिस ने जुलूस ने जुलूस में  बज रहें भड़काऊ नारे व लोगो के आधार पर दो पिकअप सहित दो डीजे सेट भी जब कर लिया l उक्त  घटना क्रम दो समुदाय को लेकर होने के कारण पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहीं l

उक्त मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक देर रात तक थाने में जमे रहें, साथ ही शान्ति व्यवस्था क़ायम रखने के लिए गुरुवार शाम से लेकर कसया थाना सहित तुर्क पट्टी थाना, हनुमान गंज थाना, नेबुआ नौरंगिया थाना आदि  कई थानो की पुलिस व पीऐसी बल घटना स्थल से लेकर चाक चौराहो पर निगरानी करती रहीं,जिसके क्रम में शुक्रवार को भी पुलिस फ़ोर्स तैनात रहीं,तथा  उच्चाधिकारी भी मामले को लेकर नजर जमाये हुए हैं l

गिरफ्तार हुए अभियुक्तों में सोएब अंसारी पुत्र मुस्तफा अंसारी, सब्बीर अहमद पुत्र मो. अली जान, सैफ खान पुत्र इब्राहिम खान, ख़ातिब खान पुत्र इक़बाल खान, इमरान खान पुत्र मैनुद्दीन खान, वसीम पुत्र इदरीश, वलिउल्लाह पुत्र खुशबुद्दीन, समस्त निवासी वार्ड न.12, वीर अब्दुल हमीद नगर पिपरहिया, नूर आलम पुत्र मुख़्तार, अली अंसारी पुत्र हदीश, नन्हे अंसारी निवासी नौका टोला भैसहा, नौका टोला, असफाक पुत्र इदरीश, निवासी वार्ड न.8राज मंगल पाण्डेय नगर को  मु.अ.सं 848/2023 धारा 147/148/153A/295A/336/323 भादवीं व 07दण्ड विधि संसोधन से सम्बंधित धाराओं में कार्यवाही की गयीं, साथ ही उपरोक्त मुक़दमे से सम्बंधित 08 नाबालिग दोषियों को गिरफ्तार क़र अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रहीं हैं l 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking