कसया, कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर क्षेत्र के विवेकानंद नगर (बेलवापलकधारी सिंह – तेतरिया) में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से करीब 2.5 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी।
शनिवार को दोपहर बाद भरोशा चौराहे के समीप गेहूं के खेतों में अचानक आग लग गयी। जब तक लोग कुछ समझते तब तक गर्म मौसम और तेज पछुआ हवा के झोंको के साथ आग अगल – बगल के खेतों में फैल गयी। आग को देखकर मौके पर जुटे लोगों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
आग से पटोरा देवी, सरस्वती देवी, रामरूप, नंदलाल आदि आधा दर्जन किसानों की फसल जलकर राख हो गयी। आग एक खम्भे के बिजली के तार से हुए शार्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पूर्व भी दूसरे पोल से भी हुई तार स्पार्किंग से आग लग चुकी है। सूचना पर मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल विनोद कुमार सिंह ने आग से हुई क्षति का जायजा लेकर रिपोर्ट बनाकर भेज दिया। मौके पर पुलिस के जवान भी मौजूद रहे।
कुशीनगर। किसी भी पुलिस अधिकारी के कार्यकाल का सबसे अहम सवाल यही होता है…
कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…