News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ट्रक से तस्करी कर ले जाये जा रहे 20 भैंस,पड़वा के साथ चार पशु तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 6, 2023  |  9:18 PM

134 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ट्रक से तस्करी कर ले जाये जा रहे 20 भैंस,पड़वा के साथ चार पशु तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले की कोतवाली पड़रौना पुलिस ने बुधवार को एक ट्रक से तस्करी कर ले जाए जा रहे अठारह राशि भैंस और दो राशि पड़वा के साथ चार तस्करो को दबोचने में कामयाब हुई है।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में गोवंशी पशुओं की तस्करी के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को थाना कोतवाली पड़रौना पुलिस टीम द्वारा एक ट्रक UP78 CT 1403 से कुल 18 राशि भैंस व 2 राशि पड़वा की बरामदगी करते हुए मौके से कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए धारा 11 पशु क्रुरता अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बताते चले की प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पड़रौना राज प्रकाश सिंह,उप निरीक्षक शनि कुमार जवाला,आरक्षी गिरीश कुमार,आरक्षी अमरजीत यादव की टीम ने कोतवाली क्षेत्र से एक ट्रक में भूसे की तरह लोड किए गए भैंस और पड़वा को बरामद करते हुए चार अभियुक्त क्रमश नीरज कुमार पुत्र मुन्नु कुमार साकिन मरौन्दा मझवारा थाना सफीपुर जनपद उन्नाव ,इमामुल हक पुत्र रज्जाक साकिन बसहिया बनवीरपुर थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर, सुभाष पुत्र महेश निषाद साकिन परियरपुर थाना सफीपुर जनपद उन्नाव उ0प्र0 ,फिरोज पुत्र इम्तियाज अहमद साकिन बसहिया बनवीरपुर थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर को मौके से गिरफ्तार किया है।

स्थानीय पुलिस बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब

कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…

एक माह बाद मिली नाबालिग, अपहरण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी
एक माह बाद मिली नाबालिग, अपहरण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

कुशीनगर। जिले की कप्तानगंज पुलिस ने करीब एक माह पहले अपहृत हुई 14 वर्षीय…

शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी
शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी

कुशीनगर। जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ चलाए…

9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान
9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान

कुशीनगर । जनपद की कसया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महज…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking