News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिले के 20 मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित, दिए मैडल व प्रशस्ति पत्र

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 14, 2023  |  4:22 PM

181 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिले के 20 मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित, दिए मैडल व प्रशस्ति पत्र
  • प्रदेश स्तर पर नाम रोशन करने वाले 07 मेघावी छात्र/छात्राओं किया गया सम्मानित
  • जनपद स्तर के 13 मेघावियों को किया गया सम्मानित
  • सम्मानित समारोह कार्यक्रम में सांसद विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

कुशीनगर। हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले जनपद के मेघावी छात्र/छात्राओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन के सभागार में आयोजित किया गया।

आपके लिए और..- मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव

सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे ने इस अवसर पर सम्मानित किए जाने वाले छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि देश के भविष्य को स्वर्णिम काल की ओर ले जाने वाले प्रधानमंत्री ने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेकों कार्य किये गए जिसके अंतर्गत बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का संदेश दिया गया था जो आज सार्थक दिख रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश को सुशासन देते हुए बेटियों को प्रोत्साहित करने का कार्य किया, जिसमे बी0ए0, बीएससी के छात्र छात्राओं को टेबलेट देने का कार्य किया गया,तथा शिक्षा अभियान की मजबूती हेतु पुरस्कार/टैबलेट, प्रशस्ति पत्र सहित मेडल देकर मनोबल बढ़ाने सहित बच्चों को आगे बढ़ने का ऊर्जा व प्रेरणा देने का कार्य किया । सांसद ने कहा कि प्रदेश/जनपद स्तर पर अच्छे अंक लाकर जिले का नाम रौशन किया। उन्होंने सभी मेघावियों को बधाई देते हुए आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।

मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अब आप सभी का महत्वपूर्ण चेप्टर शुरू हो गया है, उन्होंने कहा कि सभी छात्र छात्राये अपने माता-पिता का नाम रोशन करते रहें, कठिनाइयों से घबराएं नही,इस के साथ ही उन्होंने मेघावी छात्र/छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु कामना की।

आज के सम्मानित समारोह कार्यक्रम में

प्रदेश स्तर के 07 मेघावी छात्र /छत्राओ

  1. आयुषि शाही
  2. यश वर्मा
  3. प्राची शाही
  4. अभिजीत कुमार गुप्त
  5. अभय सोनी
  6. जया शर्मा
  7. निशा पटेल

को रुपये एक लाख का सांकेतिक चेक के साथ टैबलेट, प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।

जनपद स्तर के 13 मेघावी छात्र/छात्राओं

  1. काम्या गुप्ता
  2. खुशी गुप्ता
  3. नेहा गुप्ता
  4. विजय यादव
  5. श्यामनारायण दुबे
  6. जिज्ञासा चतुर्वेदी
  7. लक्ष्मी दुबे
  8. काव्या प्रजापति
  9. अपूर्व शर्मा
  10. तबस्सुम नरगिस जहां
  11. आदित्य कुशवाहा
  12. आयुष कुमार
  13. सानिया सिद्दीकी

को रुपये 21 हजार के पुरस्कार के साथ टैबलेट, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर संयुक्त रूप से जनप्रतिनिधि गण के साथ अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, नगरपालिका अध्यक्ष पड़रौना के प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख हाटा सुधीर राव सहित अन्य जन प्रतिनिधि व परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक रविन्द्र सिंह, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य गण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हाटा, कुशीनगर। स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर…

मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…

साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…

झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking