News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मार्ग दुर्घटना में 20 वर्षीय युवक की मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 20, 2023  |  8:04 PM

900 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मार्ग दुर्घटना में 20 वर्षीय युवक की मौत

Advertisement


अहिरौली बाजार/कुशीनगर (ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत कप्तानगंज पिपराइच मार्ग पर महुअवा खुर्द चौराहे के निकट स्विफ्ट डिजायर कार के चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई।

आपके लिए और..- नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश...

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस्तमामुल हक पत्रु मंसुर हक उम्र 20 वर्ष वार्ड नम्बर 10 शिवनगर थाना कप्तानगांज अपने पल्सर बाइक पर सवार होकर गोरखपुर से अपने घर कप्तानगंज जा रहा था। अभी वह अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के महुअवा खुर्द चौराहे के निकट पहुंचा ही था कि कप्तानगंज के तरफ़ से आ रही तेज़ रफ़्तार की स्विफ्ट डिजायर कार के चपेट में आ गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। तभी किसी ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाने से प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार गुप्ता उपनिरीक्षक अंकित शुक्ला हेड कांस्टेबल रामसिंह यादव कांस्टेबल शुभम यादव मौके पर पहुंचकर उसके परिजनों को सूचना दी। मृतक की पहचान उसके जेब से मिले आधार कार्ड से हुई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि पांचायतनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश की तत्परता ने बचाई दस कांवरियों की राह!
नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश की तत्परता ने बचाई दस कांवरियों की राह!

तमकुहीराज में हाईवे से नीचे उतरी लग्जरी कार, बाल-बाल बचे देवघर से लौट रहे…

फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह को मिला मथौली का अतिरिक्त प्रभार
फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह को मिला मथौली का अतिरिक्त प्रभार

मथौली बाजार कुशीनगर, शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल के तहत फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह…

राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को लेकर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने की पैदल गश्त
राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को लेकर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने की पैदल गश्त

हाटा कुशीनगर ,राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को दृष्टिगत रखते हुए नगर में सुरक्षा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking