कुशीनगर। कुबेरस्थान मार्ग पर आहिरौली दीक्षित स्थित नवनिर्मित वेदांता हॉस्पिटल में चिकित्सकों द्वारा 225 मरीजों की निःशुल्क जांच कर परामर्श दिया गया और दवा वितरित किया गया।
निःशुल्क चिकित्सा शिविर का फीता काटकर समाजसेवी सी बी राय व श्रीमती अंजू राय द्वारा उद्घाटन किया गया। श्री राय ने कहा कि हमारी संस्कृति में सेवा को धर्म माना गया है और आम जन मानस की सेवा सर्वोपरी धर्म है। ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे शिविर के आयोजन से मरीजों को काफी सहूलियतें मिलेंगी। आर्थों सर्जन डॉ. बी के राय व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनामिका राय ने मरीजों की जांच कर सलाह दिया। इसके अलावे बीएमडी, यूरिक एसिड, शुगर, फुल बॉडी चेकअप आधुनिक मशीनो के द्वारा किया गया। इस दौरान प्रबन्धक मनोज राव, एएनएम मालती, एएनएम कृष्ण मोहन, रानी सिंह, आदर्श सिंह, विश्वास सर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…