News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: उ0 प्र0 मदरसा बोर्ड की परीक्षा हेतु जनपद में बनाये गए 23 परीक्षा केंद्र

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 12, 2023  |  6:28 PM

44 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: उ0 प्र0 मदरसा बोर्ड की परीक्षा हेतु जनपद में बनाये गए 23 परीक्षा केंद्र

-उक्त परीक्षा के सफल क्रियान्वयन हेतु नियुक्त किया गया सेक्टर मजिस्ट्रेट / सचल दल

आज की हॉट खबर- लापरवाही पड़ी भारी: दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय कार्रवाई शुरू 

– 17 मई से 24 मई के मध्य होगी परीक्षा

कुशीनगर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि उoप्रo मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित सेकेण्ड्री, सीनियर सेकेण्ड्री, कामिल एवं फाजिल वर्ष-2023 की परीक्षा दिनांक- 17.05.2023 से दिनांक 24.05.2023 के मध्य प्रातः 08:00 बजे से 11:00 बजे तक तथा अपरान्ह 02:00 बजे से 06:00 बजे सायं तक सम्पन्न होगी। जनपद में कुल 7132 छात्र / छात्राओं हेतु 23 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने परीक्षा केंद्रों के विवरण में बताया कि 1- मदरसा दारुल उलूम अंजुमन इस्लामिया, पडरौना – कुशीनगर, 2-मदरसा जामिया उस्मानिया गर्ल्स हाई स्कूल उस्माननगर, दुदही कुशीनगर, 3- मदरसा गौसिया इम्दादुल उलूम तमकुहीराज, कुशीनगर,
4-मदरसा इस्लामिया मकतब अहलादपुर, पो०- फाजिलनगर कुशीनगर, 5-मदरसा जामिया रजविया शम्सुल उलूम रजानगर पिपरानक, कुशीनगर, 6- मदरसा सैय्यदिया हुसैनुल उलमू ग्राम + पोस्ट – नदवा विशुनपुर, कुशीनगर, 7-मदरसा अंजुमन इस्लामिया नुरूल उलूम भानपुर नकटहाँ मिश्र, कुशीनगर, 8-
मदरसा दारूल उलूम अंजुमन इस्लामिया कसया, कुशीनगर, 9- मदरसा मुस्तफा दारूल उलूम बरवा छत्तर दास हाटा, कुशीनगर, 10- मदरसा जामिया अरबिया फैजुल उलूम परेवाटार, पो०- अहिरौली मिश्र, कुशीनगर, 11- मदरसा हज़रत इमाम हुसैन इस्लामिया आलिया मकतब मिश्रौली, पो०- दान्दोपुर, कुशीनगर, 12- मदरसा मोहम्मदिया हयातुल उलूम मकतब पिपरा बाजार, कुशीनगर,13- मदरसा इस्लामिया फैजे आम पटेरहा बुजुर्ग, पो०- बलकुड़िया, कुशीनगर, 14- मदरसा दारूल उलूम मोहम्मदिया, कप्तानगंज कुशीनगर, 15- मदरसा मिस्बाहुल उलूम, पिपरा रज्जब, पो०- फाजिलनगर, कुशीनगर, 16 – मदरसा तेगिया शरिफिया नूरुल उलूम, शाहपुर उचकी पट्टी दुदही कुशीनगर, 17- मदरसा कादरिया रजविया मकतब सलेमगढ़ पठानी टोला, कुशीनगर, 18- मदरसा जैबुन निशा गर्ल्स हा० सेकेण्ड्री पडरौन मडुरही दुदही कुशीनगर, 19- मदरसा अनवारूल उलूम बड़हरागंज, पो०- दान्दोपुर, कुशीनगर, 20 – मदरसा अब्दुस्सलाम इस्लामिया स्कूल जंगल बनवीरपुर, पो०- कठकुइयां कुशीनगर, 21- मदरसा इस्लामिया हेमायतुल बनात मोरवन रामकोला कुशीनगर, 22- मदरसा कनीज सोगरा गर्ल्स हाई स्कूल अमन नगर पडरौना कुशीनगर, 23- मदरसा जामिया नूरिया इशातुल इस्लाम डुमरी स्वांगीपट्टी, हाटा- कुशीनगर,
उन्होंने बताया कि उक्त परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण / सकुशल / नकलविहीन परीक्षा कराये जाने हेतु अनुदानित मदरसों में कार्यरत प्रधानाचार्य एवं शिक्षक / शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को केन्द्र व्यवस्थापक / सहकेन्द्र व्यवस्थापक / कक्ष निरीक्षक एवं मदरसा पोर्टल पर परीक्षार्थियों की आन लाइन उपस्थिति/अनुपस्थिति दर्ज किये जाने हेतु ड्यूटी लगा दी गयी है।

उक्त परीक्षा केन्द्रों पर खण्ड शिक्षा अधिकारी पडरौना, दुदही, तमकुहीराज, फाजिलनगर, कसया, हाटा, विशुनपुरा एवं कप्तानगंज जनपद कुशीनगर को सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कुशीनगर को सचल दल नियुक्त किया गया है।

संबंधित खबरें
लापरवाही पड़ी भारी: दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय कार्रवाई शुरू 
लापरवाही पड़ी भारी: दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय कार्रवाई शुरू 

कुशीनगर। जनपद में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने…

हत्या की आशंका को लेकर माँ ने पुलिस को सौंपा तहरीर 
हत्या की आशंका को लेकर माँ ने पुलिस को सौंपा तहरीर 

बोदरवार, कुशीनगर :- घर के इकलौते बेटे के मौत होने का मामला प्रकाश में…

सेवरही पुलिस का बड़ा खुलासा: वैगनार कार समेत 4 शातिर चोर गिरफ्तार
सेवरही पुलिस का बड़ा खुलासा: वैगनार कार समेत 4 शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के सेवरही थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के एक सक्रिय गिरोह…

25 हजार का इनामी गो-तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 2 साल से फरार आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा
25 हजार का इनामी गो-तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 2 साल से फरार आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking