News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: सड़क दुर्घटना मे बाइक सवार युवक की मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 2, 2022  |  5:08 PM

1,642 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: सड़क दुर्घटना मे बाइक सवार युवक की मौत

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र कसया व थाना क्षेत्र पटहेरवा अंतर्गत रहसू बाजार में देर रात हुई सड़क दुर्घटना में रहसू जनोबी पट्टी के टोला पुरैना निवासी पवन कुमार राव उम्र 26 वर्ष पुत्र आसनारायन सिंह की मौत हो गयी । रहसू जनोबी पट्टी के पुरैना (टोला) निवासी आसनरायन सिंह पञ्चिमी बंगाल के कोयला खाद्यान में काम करते हैं। उनके बड़े पुत्र पवन कुमार राव गांव पर रहते थे। पवन का जन्मदिन 1 जनवरी शनिवार को था, अपने दोस्तों के साथ बड़े धूम – धाम से जन्मदिन मनाया ।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

पवन को शायद यह नही मालूम था कि जन्मदिन के दिन ही काल के कपाल में समा जाएगा। जन्मदिन मनाने के बाद लगभग रात के साढ़े नौ बजे के करीब कुछ दोस्तों को रहसू बाजार छोड़ने चला गया । वापस आते समय जोकवा बाजार बंजरिया मार्ग पर रहसू बाजार में एक निजी विद्यालय के पास मोड़ पर के टी एम बाइक अनियंत्रित होकर दिवाल से टकरा गई। जिससे पवन के सर में गम्भीर छोटे लगी और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। आनन फानन में परिजन सीएचसी फाजिलनगर ले गए जहा पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पवन के माता पिता घर नही थे। उनके माता पिता को सूचना दे दी गई हैं। परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगो मे यह चर्चा रही कि अगर पवन हेलमेट पहन गाड़ी चला रहा होता तो शायद उसकी जान बच गयी होती l

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking