News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: 03 नगरपालिका परिषद व 10 नगर पंचायत के चुनाव में लगेंगे 2712 मतदान कर्मी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 23, 2023  |  5:57 PM

783 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: 03 नगरपालिका परिषद व 10 नगर पंचायत के चुनाव में लगेंगे 2712 मतदान कर्मी WhatsApp
Responsive image
  • द्वितीय रेंडमाइजेशन हुआ सम्पन्न

कुशीनगर। तीन नगर पालिका परिषद व दस नगर पंचायत के चुनाव में 2712 मतदान कार्मिकों को लगाया जाएगा। इसके लिए नियुक्त मतदान कार्मिकों का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ए डी एम देवी दयाल वर्मा की उपस्थिति में एनआईसी में द्वितीय रेंडमाइजेशन कराया गया।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

मुख्य विकास अधिकारी को प्रभारी अधिकारी कार्मिक नियुक्त किया गया है। जिनकी उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में नगर निकाय चुनाव के लिए लगाए गए कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन कराया गया।विदित हो कि 03 नगर पालिका परिषद में व 10 नगर पंचायत मतदान हेतु चुनाव को निर्विवाद संपन्न कराने के लिए 678 पार्टियां बनाई गई हैं। जिसमें 2712कर्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिनका प्रशिक्षण 26 अप्रैल से 29 अप्रैल तक उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना में होगा। छुटे हुए कार्मिकों का प्रशिक्षण 30 अप्रैल को उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना में होगा। प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से 01 बजे तक व द्वितीय पाली प्रशिक्षण दोपहर 02 बजे से 05 बजे तक होगा।

इस दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम देवी दयाल वर्मा, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी/उपजिलाधिकारी व्यास नारायण, जिला विद्यालय निरीक्षक रविन्द्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.राम जियावन मौर्य, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष गुप्ता मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking