News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: थाने में 30 वर्षीय युवक की गुमशुदगी दर्ज, पत्नी व बच्चों के रहते प्रेमिका संग हुआ फुर्र

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 29, 2024  |  8:12 PM

49 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: थाने में 30 वर्षीय युवक की गुमशुदगी दर्ज, पत्नी व बच्चों के रहते प्रेमिका संग हुआ फुर्र

खड्डा/कुशीनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के दिमागी हालत ठीक न होने की दशा में लापता होने की मां ने तहरीर दी और पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज किया, युवक का गांव के एक युवती के संग फरार हो जाना बताया जा रहा है। पुलिस टीम गुमशुदगी दर्ज युवक की खोजबीन सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।

खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने छ: दिनों पूर्व खड्डा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका 30 वर्षीय शादी शुदा लड़का जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है, एक दिन पूर्व दिन के 11बजे से लापता हो गया है। काफी खोजबीन के बाद नहीं पता चलने पर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस तत्काल सक्रिय होकर युवक का हुलिया पता कर गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन में जुट गई। इधर गांव से एक युवती के भी घर से गायब हो जाने की चर्चा आम हो गई। दो दिनों बाद लापता युवक के घर वालों को भी पता चला कि मानसिक रोगी युवक लापता नहीं बल्कि गांव के एक युवती संग फरार होकर राजस्थान चला गया है। इधर गायब हुए लड़के की घर पर पत्नी एवं एक बेटा और बेटी हैं। युवक के छोटे भाई ने बताया कि बड़े भाई की दिमागी हालत ठीक नहीं है, घर पर मां परेशान होकर गुमशुदगी दर्ज कराई, लड़की के घर वालों के यहां फोन आने पर घटना की जानकारी हुई और लड़की ने अपने घर वालों को बताया कि मैंने स्वजातीय युवक के साथ घर बसा लिया है। खैर पुलिस भी पेशोपेश में है। लेकिन लड़की वालों ने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी है।

थानाध्यक्ष खड्डा अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर युवक की खोजबीन की जा रही है और वास्तविक तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।

संबंधित खबरें
बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत
बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

हाटा कुशीनगर: कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकटिया लाला टोला में रविवार के अपरान्ह एक…

सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। चाकू से गोदकर हुई हत्या के विरोध में सड़क पर शव रखकर…

सम्पूर्ण समाधान दिवस, 39 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस, 39 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking