कुशीनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव प्रशांत कुमार-ll ने बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेशानुसार व जिला जज अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता व प्रशान्त कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर की देखरेख में विशेष लोक अदालत (आर्बिट्रेशन मामले) का आयोजन किया गया। विशेष लाेक अदालत में कुल 455मामलों को चिन्हित किया गया था। चिन्हित मामलों में से 6 मामलों (आर्बिट्रेशन) का निस्तारण किया गया।
विशेष लोक अदालत (आर्बिट्रेशन) में कुल 05 कोर्ट से सम्बन्धित आर्बिट्रेशन मामलों को चिन्हित किया गया था। उन 05 कोर्टों द्वारा पक्षों को सम्मन/नोटिस भेजकर आर्बिट्रेशन मामलों के निष्पादन से सम्बन्धित वादों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। इस दौरान अपर जिला जज सुनील कुमार यादव, अपर जिला जज एफ०टी०सी० द्वितीय श्याममोहन जायसवाल, अपर जिला जज एफ०टी०सी० प्रथम मदनमोहन एवं कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के कर्मचारीगण राजकुमार वर्मा, विजय कुमार मिश्र, अमरनाथ यादव, चन्द्र प्रकाश मिश्र, कुलदीप, आदि उपस्थित रहे।
मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…
कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…
कुशीनगर। सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में मनरेगा के तहत कराए…
खड्डा, कुशीनगर। विकास खंड खड्डा के ग्राम सभा भुजौली स्थित शक्ति केंद्र भुजौली के…