News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: दो बाइक की भिड़ंत में नवजात शिशु सहित 6 लोग घायल!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 26, 2021  |  7:17 PM

588 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दो बाइक की भिड़ंत में नवजात शिशु सहित 6 लोग घायल!

पडरौना/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)।नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के परसौनी गांव के समीप स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के उत्तर जटहा मोड़ के पास रविवार की शाम6बजे के लगभग दो बाइक की आपसी टक्कर में एक नवजात शिशु सहित 6 लोग घायल हो गए।जिसमे तीन लोगों को गम्भीर चोटे आयी है।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

थानाक्षेत्र के अन्तर्गत परसौनी स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप दो बाइक की आपस मे टक्कर हो गई।हनुमानगंज थानाक्षेत्र के दरगौली गांव निवासी विवेक कुमार प्रियंका का इलाज कराकर अपने माता और एक नवजात शिशु के साथ बाइक से घर जा रहे थे। अभी वह परसौनी गांव के समीप पेट्रोल पंप के आगे पहुचे ही थे कि विपरीत दिशा से तीव्र गति से आ रही बाइक जो कि हनुमानगंज थानाक्षेत्र के केशवपट्टी गांव निवासी हीरा का बताया जा रहा है, उसने जोरदार ठोकर मार दिया।जिससे दोनों बाइको पर बैठे एक नवजात शिशु सहित सभी लोग घायल हो गए, इस दुर्घटना में तीन लोगों को गम्भीर चोटे आयी है।

एनएच 28बी पर हुए इस दुर्घटना को किसी ने स्थानीय थाने को सूचना दे दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुचकर पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से कोटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इलाज हेतु भेजवा कर दोनो बाइको को कब्जे में लेकर थाने भेजवा दिया।

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking