News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: राष्ट्रीय लोक अदालत में 61590 वादों का हुआ निस्तारण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 11, 2023  |  7:03 PM

676 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राष्ट्रीय लोक अदालत में 61590 वादों का हुआ निस्तारण

कुशीनगर। आज 11फ़रवरी शनिवार काे राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नर्इ दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ अशोक कुमार सिंह जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया।

आपके लिए और..- कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से...

इस अवसर पर सुनील कुमार यादव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दिनेश पाल यादव, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, विजय कुमार हिमांशु, विशेष न्यायाधीश (एस०सी०/एस०टी०)/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, कुशीनगर, श्याम मोहन जायसवाल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर, अमित कुमार तिवारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश(पाक्सो), मदन मोहन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रविकान्त यादव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, शिव कुमारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ०टी०सी०, कुशीनगर, प्रशान्त कुमार-II, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कुशीनगर, दिनेश कुमार-II, सिविल जज (एस0डी0) कसया, कुशीनगर, कविता सिंह, सिविल जज (एस.डी.) कुशीनगर, सुनील कुमार त्रिपाठी, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कसया, कुशीनगर, रामेश्वर दयाल, सिविल जज (एस.डी.)/एफ०टी०सी० कुशीनगर, चन्द्र प्रकाश तिवारी, न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया, कुशीनगर, मनीष कुमार यादव, सिविल जज (जू०डी०) कुशीनगर, स्वाति वर्मा, सिविल जज (जू0डी0)/एफ०टी०सी० कुशीनगर, रणन्जय सिंह, अति० सिविल जज (जू०डी०) कसया, कुशीनगर तथा संजय कुमार शाही, अध्यक्ष, राकेश मिश्र, महामंत्री, बार एसोसिएशन, कुशीनगर एवं काफी संख्या में अधिवक्ता तथा वादकारीगण उपस्थित रहे।

इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों द्वारा कुल 61590 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें फौजदारी के 3624 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें जुर्माने के रूप में रूपया-80954479=00 की धनराशि वसूल कर राजकीय कोष में जमा करायी गयी। राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना से सम्बन्धित 100 क्लेम वादों का निस्तारण करते हुए मृतकों एवं घायलों के आश्रितों को रूपया-छः करोड़ बहत्तर लाख सत्रह हजार सात सौ छानवे (रू0-67217796=00) मुआवजा दिलवाया गया। पारिवारिक न्यायालयों द्वारा 17 वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण से सम्बन्धित वादों का प्री-लिटिगेशन स्तर पर बैंको द्वारा कुल 2021 बैंक ऋण वादों का निस्तारण करते हुए रूपया- तेरह करोड़ पचपन लाख इक्कीस हजार दो सौ उन्तालीस (रू0- 135521239=00) टोकन मनी के रूप में ऋण धारियों से वसूल की गयी व एन०आर्इ एक्ट में 02 वाद तथा 345 राजस्व वादों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 61590 वादों का किया गया निस्तारण ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर

मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…

कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल
कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल

कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…

कागजों में विकास, जमीन पर पानी’! हफुआ चतुर्भुज मनरेगा प्रकरण की जांच शुरू, अब कार्रवाई का इंतजार
कागजों में विकास, जमीन पर पानी’! हफुआ चतुर्भुज मनरेगा प्रकरण की जांच शुरू, अब कार्रवाई का इंतजार

कुशीनगर। सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में मनरेगा के तहत कराए…

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी

खड्डा, कुशीनगर। विकास खंड खड्डा के ग्राम सभा भुजौली स्थित शक्ति केंद्र भुजौली के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking