कसया/कुशीनगर । कसया थाना क्षेत्र के अहिरौली राजा चौराहे पर शनिवार को एक डंपर के चपेट मे आने से एक मासूम बच्ची गम्भीर रूप से घायल हो गई,परिजनों ने आनन फानन में अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने गम्भीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
समाचार लिखे जाने तक उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही थी। प्राप्त हुईं जानकारी के अनुसार अहिरौली राजा में अपने नाना के घर रह रही संजू की बेटी 7 वर्षीय कुमारी परी सड़क पार कर रही थी कि तेज रफ्तार से आ रही डंपर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई, मिली जानकारी के अनुसार टेकुआटार में तेज रफ़्तार इसी डंपर ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गाड़ी और लोगों को मारी टक्कर बताया जा रहा है कि डंपर ने ट्रैक्टर ट्राली को भी टक्कर मारी जिससे ट्रैक्टर सवार ड्राइवर को भी चोटें आया।
इस दौरान डंपर मौके से भाग निकला,ग्रामीणों ने भाग रही डंपर का पिछा करते हुए रामकोला में पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…