सुकरौली/ कुशीनगर। भारत सरकार में पूर्व रक्षा राज्य मंत्री के साथ साथ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर्यावरण एवं सागर विकास मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करते हुए देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वर्गीय सीपीएन सिंह जी की 87 वीं जयंती के अवसर पर हाटा विधानसभा के सुकरौली बाजार में बैठक करके उनके कार्यों को याद करते हुए उनकी स्मृति में लोगों को देश के विकास के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें याद किया गया.
जैसा कि पूर्व विदित है स्वर्गीय सीपीएन सिंह जी के सुपुत्र जो भारत सरकार में गृह राज्य मंत्री सड़क एवं परिवहन और पेट्रोलियम मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए अपनी पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं जिन्हें पूरा जनपद राजा साहब के नाम से जानता है पूर्वांचल के विकास पुरुष कहे जाने वाले कुंवर आरपीएन सिंह जी का पूर्वांचल के लोगों में बड़ा ही सम्मान है, इस बैठक के दौरान आरपीएन सिंह जी के निजी प्रभारी उदयवीर सिंह सुदामा गिरी संतोष जायसवाल संतोष कन्नौजिया अरविंद गुप्ता दिलीप गुप्ता छोटे लाल गुप्ता गुड्डू प्रजापति अष्टभुजा श्रीवास्तव सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही.
इस कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय सीपीएन सिंह जी के कार्यों को याद करते हुए उनकी जयंती पर बच्चों को कॉपी और कलम का वितरण किया गया सभी लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन किया।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…