कसया/कुशीनगर । थाना क्षेत्र कसया अंतर्गत रामकोला रोड रामबर चरगहां गांव के पास एक रोलर लदी ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आने से बाइक सवार एक युवती की मौके पर मौत हो गयी, जिसमे एक महिला व बाईक चालक घायल हो गए । सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलो को एम्बुलेंस से इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया तथा मृत युवती हसनतारा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कसया थाना क्षेत्र के गांव चिरगोड़ा निवासी अलिबास के 20 वर्षिय पुत्र रोशन अपने माता जैतुन निशा 45 वर्ष, व अपने 24 वर्षीय चचेरी बहन हसनतारा को साथ लेकर मोटर साइकिल से किसी काम से कसया जा रहे थे, कि रामबर चरगहां गांव के समीप पीछे रामकोला के तरफ से आ रहा रोलर लदा ट्रैक्टर ट्राली ने मोटर साइकिल मे ठोकर मार दिया, जिससे मोटर साइकिल सवार तीनो सड़क पर गिर कर घायल हो गए । मोटर साइकिल चला रहे युवक रोशन तथा उसकी मा जैतुन निशा ट्रैक्टर से दुर जा गिरे,लेकिन हसनतारा पुत्री हदीश के उपर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ जाने से मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पाकर मौके पर हल्का दरोगा विपिन सिंह, व राजेश कुमार, सिपाही सुनील राजभर तथा अन्य सिपाही के साथ पहुँच कर घायलो को अस्पताल भेजवाया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रोलर लदे ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर पुलिस अग्रिम कार्यवाही मे जुट गयीं ।
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…