News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: मां भगवती का विशाल जागरण का हुआ आयोजन; जागरण में देवी-देवताओं की निकली मनोरम झांकी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 3, 2022  |  5:44 PM

879 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मां भगवती का विशाल जागरण का हुआ आयोजन; जागरण में देवी-देवताओं की निकली मनोरम झांकी

संगम पाण्डेय/न्यूज अड्डा

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

पडरौना/कुशीनगर। विकास खंड के ग्राम सभा मठिया खुर्द में विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान नामचीन कलाकारों के भक्तिगीतों पर श्र(ालु रात भर झूमते रहे। वहीं अंतप्रांतीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत झांकी को देखकर सभी अभिभूत हो गए। भोर में तारा रानी की कथा के बाद जागरण समाप्त हुआ।

भगवती जागरण का आरंभ मुख्य यजमान रामअशीष पाण्डेय व सावित्री पांडेय के द्वारा गौरी गणेश पूजन से हुआ। इसके बाद श्र(ालुओं ने देवी की ज्योति जलाकर आरती की। जय माता दी गु्रप के भजन गायक पंकज शुक्ला ने दुर्गा है मेरी मां अम्बे है मेरी मां से शुरु किया तो श्र(ालु भक्ति की गंगा में गोता लगाने लगे। इसके बाद सुबह सवेरे घर से निकल जाते है मेरे पापा दाना पानी लेके आते है गीत पर सभी भाव विभोर हो गये। गायिका वन्दना शर्मा ने आस लेके आये है विश्वास लेके आये है, दुनिया में देव हजारों है के गीतों के माध्यम से पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया। आयोजक सत्य प्रकाश पांडेय व बृजभूषण पाण्डेय ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया। गायक कलाकारों की सुंदर गीतों की प्रस्तुति तथा आकर्षक झांकियां देख पूरे पंडाल के श्रोता भक्ति के सागर में गोते लगाते नजर आए। गायक पंकज शुक्ला की टीम ने अपनी सुंदर प्रस्तुति के जरिए खूब जलवा बिखेरा। गायक पंकज शुक्ला की टीम ने अपनी सुंदर प्रस्तुति के जरिए खूब जलवा बिखेरा। पंकज ने अपने कई गीतों से पूरा समां बांध दिया। जागरण में श्याम तिलकधारी झांकी गु्रप के कलाकारों ने माता दुर्गा, राधे कृष्ण, शंकर भगवान, माता पार्वती, कृष्ण सुदामा आदि की सुंदर झांकी निकाली गई, जो सभी के लिए आकर्षक का केंद्र बनी रही। माता-पिता के स्थान की भजनों पर अनेक महिलाएं रोने लगी। पूरी रात देवी भक्ति गीतों के साथ ही झांकियों का कार्यक्रम चलता रहा।

इस दौरान पूर्व प्रधान रामआसरे सिंह, उमेश चन्द्र पाण्डेय, हरिश पाण्डेय, डा. संदीप कुमार उपाध्याय, सुनील राव, सुशील कुमार पाण्डेय, वैभव, विभोर, उत्कर्ष, सि(ार्थ, आदित्य, कुमकुम पाण्डेय, प्रीति, विजय, गुड्डू सिंह, संगम पाण्डेय, संतराज यादव, पारस सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking