News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की बैठक हुई संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 9, 2022  |  6:16 PM

451 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की बैठक हुई संपन्न WhatsApp

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में अधिवक्ताओं द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस की तीसरी आंख बना ड्रोन, अब आसमान से...

अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं के बैठने की जगह, प्रसाधन व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, आदि के संदर्भ में जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं की बातों को ध्यान से सुनते हुए समस्याओं के निराकरण हेतु आश्वासन दिया। विदित हो अभी पिछले दिनों भी जिलाधिकारी द्वारा राजस्व अभिलेखागार निरीक्षण के क्रम में अधिवक्ताओं की समस्याओं को सुना गया था तथा नकल निकालने व आवेदन हेतु प्रक्रिया को सुलभ बनाने हेतु निर्देश दिए गए थे।

उक्त बैठक में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश पांडेय, जिला शासकीय अधिवक्ता संतोष दूबे, अधिवक्ता संघ महामंत्री दिनेश पांडेय, पूर्व अध्यक्ष के के लाल श्रीवास्तव व अन्य अधिवक्ताओं की मौजूदगी रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…

Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर
Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…

Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी
Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी

कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking