News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: छात्रवृत्ति पूर्ति/ शुल्क पूर्ति आवेदन वितरण के संबंध में आयोजित की गयी बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 27, 2022  |  8:22 PM

501 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: छात्रवृत्ति पूर्ति/ शुल्क पूर्ति आवेदन वितरण के संबंध में आयोजित की गयी बैठक WhatsApp

कुशीनगर। वित्तीय वर्ष 2022 में पूर्व दर्शम छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत कक्षा 09, 10, 11, 12 के छात्रवृत्ति पूर्ति/ शुल्क पूर्ति आवेदन वितरण के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन पांडेय व जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुनहरीलाल ने की।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस की तीसरी आंख बना ड्रोन, अब आसमान से...

उक्त बैठक को संबोधित करते हुए जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी सुनहरी लाल ने बताया कि समस्त शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं हेतु बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य की जानी है। मास्टर डाटा में प्रत्येक शिक्षण संस्थान को वर्ष 2022 के लिए निर्धारित समयावधि में समस्त सूचनाओं को अपडेट करते हुए नोडल अधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर लॉक कराने सहित समस्त कार्यवाही पूरी की जाए। सभी शिक्षण संस्थान अपने अध्यनरत छात्र का अनिवार्य रूप से आधार कार्ड बनवाना एवं नामांकन संख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। वित्तीय वर्ष 2022 में जारी नियमावली के अनुसार शासकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त सभी संस्थान निर्धारित सीमा व नियमों में आने वाले पात्र अनुसूचित जाति /जनजाति के छात्रों का प्रवेश निशुल्क लेंगे। सभी विश्वविद्यालय/एफलिएटिंग एजेंसी अपने संबंध संस्थानों को अवगत करा दें कि प्रत्येक संस्थान के लिए यू डाइस कोड भरा जाना अनिवार्य है।

75% या उससे अधिक उपस्थिति रखने वाले छात्र ही छात्रवृत्ति के लिए पात्र हैं। प्रत्येक संस्था में छात्रवृत्ति हेल्पडेस्क व फैसिलिटेशन सेंटर खोले जाने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में इस बात की भी चर्चा हुई कि विश्वविद्यालय /एफिलिएटिंग एजेंसी द्वारा समय से परीक्षा फल की घोषणा एवं छात्रवृत्ति पोर्टल पर अपलोड करने किया जाए तथा प्रत्येक विश्वविद्यालय अपने यहां संचालित कोर्स का शुल्क निर्धारण करा लें जिससे छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का भुगतान किया जाना संभव हो सके।इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक व जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व शिक्षकगण आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…

Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर
Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…

Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी
Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी

कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking