कुशीनगर। 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्य से संबंधित बैठक जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न की गई।उक्त बैठक में राजकीय मेडिकल कॉलेज, मल्टी परपस सीड स्टोर एंड टेक्नोलॉजी डिसेमिनेशन सेंटर विशुनपुरा/ तमकुही/ हाटा/ सेवरही, जिला विद्यालय निरीक्षक का कार्यालय भवन, जिला शिक्षण एवम प्रशिक्षण भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा में ओपीडी कक्ष/ डिलीवरी वार्ड/ मीटिंग हॉल, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय परिसर में सारथी हॉल, कस्तूरबा गांधी विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज कोटवा दिलीप नगर, राजकीय महाविद्यालय भवन रामकोला, कटिया मैनुद्दीन में मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य, नगर पंचायत कार्यालय भवन सुकरौली/ फाजिलनगर/ दुदही /तमकुहीराज/ छितौनी में निर्माण कार्य, तहसील खड्डा अनावासीय भवन, ड्रग वेयरहाउस का निर्माण, तुर्कपट्टी सूर्य मंदिर के सामने विश्राम स्थल सुदृढ़ीकरण का कार्य, अग्निशमन केंद्र हाटा/कसया/ कप्तानगंज, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय हेतिमपुर, बरहरा लक्ष्मीपुर चौराहा मार्ग छोटी गंडक नदी सेतु निर्माण, रामपुर गोनहा छोटी गंडक नदी सेतु निर्माण, जल निगम निर्माण कार्यों के संबंध में समीक्षा की गई। उक्त बैठक में राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं होने पर संबंधित कंपनी पीएसपी प्रोजेक्ट के प्रतिनिधि को कार्य में तीव्रता लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट प्रतिनिधि को निर्देशित करते हुए बताया कि निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए हमारा उद्देश्य अगले वर्ष में सेशन शुरू किया जाना होना चाहिए। सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग को उन्होंने कहा कि जो भी कमियां है उसकी रिपोर्ट दी जाए।
जिला विद्यालय निरीक्षक भवन के संदर्भ में अधिशासी अभियंता ग्राम्य विकास अभिकरण ने बताया कि छत की ढलाई हो चुकी है, 30 सितंबर तक कार्य पूर्ण हो जायेगा। इस क्रम में राजकीय आश्रम पद्धति हेतिमपुर की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं होने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी को संबंधित के खिलाफ कार्रवाही करने हेतु निर्देशित किया। नगर पंचायत कार्यालय भवन सुकरौली/ फाजिलनगर अपूर्ण कार्यों को पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान को यूपीपीसीएल ने नवंबर तक पूर्ण कर लिए जाने का आश्वासन दिया। टिशू कल्चर लैब कसया के संदर्भ में बताया गया कि सॉयल टेस्टिंग हो चुकी है रिपोर्ट आनी बाकी है।
जिलाधिकारी ने सभी लंबित पड़े निर्माण कार्यों के समय अवधि के अंतर्गत पूरा कर लिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में यदि ठेकेदार के स्तर से कार्य की प्रगति धीमी है या कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं है तो उसके हैसियत प्रमाण पत्र को निरस्त किया जाए। निर्माण कार्यों को यथाशीघ्र पूरा किया जाए।इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी मोहम्मद नासेह, श्रवण कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेंद्र कुशवाहा, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत विंध्याचल कुशवाहा, व सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…