News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: फाइलेरिया उन्मूलन के सफल अभियान से सम्बंधित बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में की गयी आयोजित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 9, 2022  |  6:44 PM

720 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: फाइलेरिया उन्मूलन के सफल अभियान से सम्बंधित बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में की गयी आयोजित

कुशीनगर। फाईलेरिया उन्मूलन हेतु दिनांक 12 मई से 27 मई तक चलने वाले फाईलेरिया अभियान के सफल क्रियान्वयन/ माइक्रोप्लान के सम्बंध में एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि भारत से मलेरिया उन्मूलन हेतु सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

आपके लिए और..- बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक...

जिलाधिकारी ने समीक्षा दौरान इस अभियान को लेकर के तैयारियों के संबंध में माइक्रो प्लान हेतु एक/एक प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों से पूछताछ की गई साथ ही जिनके द्वारा माइक्रोप्लान अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है उनके लिए कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल माइक्रोप्लान उपलब्ध कराने का निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होंने ग्रामो अंतर्गत माइक्रोप्लान के संबंध में बताया कि वीडियो तथा ग्राम प्रधानों के साथ बैठक संपन्न कर ली गई है, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यक्रतियों के ट्रेनिंग के सम्बंध में पूछे जाने पर बताय गया कि ट्रेनिंग पूर्ण कर ली गई है। जिलाधिकारी ने इस क्रम में निर्देशित किया कि जहां की ट्रेनिंग अभी तक पूर्ण नहीं है वहां ट्रेनिंग तत्काल पूर्ण कर लिए जाएं।

जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि कोटेदारों की दुकानों पर राशन वितरण के समय आशाओं के माध्यम से दवाओं का वितरण सुनिश्चित किया जाए, उन्होंने बताया कि ढाई साल से ऊपर के सभी बच्चों को दवा का वितरण कराया जाना है जिसके लिए उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग, जिला पंचायत राज विभाग, सहित जिला कार्यक्रम विभाग को आवश्यक निर्देश दिये।

उन्होंने फाईलेरिया के खुराक के सम्बंध में बताया कि ढाई साल से 5 साल तक के बच्चों को एक टेबलेट, 5 से 15 साल तक के बच्चों को दो टैबलेट तथा 16 से ऊपर के व्यक्तियों को 3 टैबलेट खिलाया जाना है । उन्होंने दवा के उपलब्धता बारे में पूछ ताछ की , बताया गया कि दवा उपलब्ध करा दिया गया है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेश पटारिया, डीपीओ शैलेन्द्र कुमार राय, डा0 वी0के0 वर्मा, डा0 ताहिर अली, डा0 एस0एन0 सिंह, डा0 संजय गुप्ता, डीएमओ आनन्द तिवारी, डा0 रोहित सहित अन्य विभागों के अधिकारी, व प्रभारी चिकित्साधिकारी आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking