News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जिलाधिकारी के अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा छात्रवृत्ति के समय सारणी को लेकर हुआ बैठक

Farendra Pandey

Reported By:

Aug 14, 2021  |  9:04 PM

1,232 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी के अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा छात्रवृत्ति के समय सारणी को लेकर हुआ बैठक

कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । शनिवार को जिलाधिकारी एस राजलिंगम की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित पूर्व दशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति हेतु जारी समय सारिणी को समयबद्ध ढंग से अनुपालन कराये जाने हेतु एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न की गयी।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

जिलाधकारी ने उपस्थित सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी शिक्षण संस्थाओं में छात्रवृत्ति का कार्य देखने वाले अधिकारी/कर्मचारी तत्काल डिजिटल हस्ताक्षर प्राप्त कर लें,एवं निर्गत समय सारिणी के अंदर समस्त सूचनाओं को भर कर नोडल अधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर से लॉक कराया जाना सुनिश्चित करें।ad1जिलाधिकारी ने एस आईटी द्वारा मान्यता प्रदत्त पाठ्यक्रमों को संचालित करने वाली शिक्षण संस्थाओं के सम्बंध में निर्देशित किया कि ऐसे संस्थाओं का एन0बीए ग्रेडिंग होना आवश्यक है,। उन्होंने कक्षा 9-10 एवं 11-12 के लिये निर्देशित किया कि U-DISE कोड तथा उच्च कक्षाओं के लिये आइस कोड होना आवश्यक होगा, उन्होंने स्पष्ट रूप से ये भी निर्देशित किया कि नवीन संस्थाए जिनकी मान्यता 15 जुलाई 2021 या इसके पूर्व की होगी वे संस्थान ही पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन भरेंगे। उन्होंने कई वर्ष के अवधि वाले पाठ्यक्रमों में यदि छात्र किसी भी वर्ष में पहली बार ऑनलाइन आवेदन करता है तो उसे नए छात्र के रूप में नया आवेदन भरना होगा।

बैठक दौरान जिलाधिकारी ने छात्रवृत्ति आवेदन,बैंक खातों, के सम्बंध में सभी आवश्यक निर्देश देने सहित संस्था द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने,वेरिफाई करने,तथा अग्रसारित करने सम्बन्धी सभी आवश्यक पहलुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में आवेदन की त्रुटियों को सही कराने,सहित संस्थाओं के दायित्वों के सम्बंध में भी जानकारी दी गई।

जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2021-22 की समय सारणी , नियमावली,एवं समय समय पर प्रदर्शित की जाने वाली अन्य सूचनाओं हेतु http://scholarship.up.gov.in पर लांगिन कर प्राप्त की जा सकती है।ad2इस अवसर पर जिला पंचायतराज अधिकारी,जिला वेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य सभी सम्बन्धित अधिकारी गन उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking