News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्य से संबंधित बैठक हुई संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 17, 2022  |  8:12 PM

605 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्य से संबंधित बैठक हुई संपन्न

कुशीनगर। 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्य से संबंधित बैठक जिलाधिकारी एस राज लिंगम की अध्यक्षता में संपन्न की गई।उक्त बैठक में राजकीय मेडिकल कॉलेज, मल्टी परपस सीड स्टोर एंड टेक्नोलॉजी डिसेमिनेशन सेंटर विशुनपुरा/ तमकुही/ हाटा/ सेवरही, जिला विद्यालय निरीक्षक का कार्यालय भवन, जिला शिक्षण एवम प्रशिक्षण भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा में ओपीडी कक्ष/ डिलीवरी वार्ड/ मीटिंग हॉल, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय परिसर में सारथी हॉल, कस्तूरबा गांधी विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज कोटवा दिलीप नगर, राजकीय महाविद्यालय भवन रामकोला, कटिया मैनुद्दीन में मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य, नगर पंचायत कार्यालय भवन सुकरौली/ फाजिलनगर/ दुदही /तमकुहीराज/ छितौनी में निर्माण कार्य, तहसील खड्डा अनावासीय भवन, ड्रग वेयरहाउस का निर्माण, तुर्कपट्टी सूर्य मंदिर के सामने विश्राम स्थल सुदृढ़ीकरण का कार्य, अग्निशमन केंद्र हाटा/कसया/ कप्तानगंज, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय हेतिमपुर, बरहरा लक्ष्मीपुर चौराहा मार्ग छोटी गंडक नदी सेतु निर्माण, रामपुर गोनहा छोटी गंडक नदी सेतु निर्माण, जल निगम निर्माण कार्यों के संबंध में समीक्षा की गई।

आपके लिए और..- गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

उक्त बैठक में राजकीय मेडिकल कॉलेज में निर्माण कार्य 40 प्रतिशत के सापेक्ष 29 प्रतिशत होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर को डी एम ने फटकार लगाते हुए कंपनी पी एस पी के खिलाफ वांछित प्रगति नहीं होने के रिपोर्ट लिखने का निर्देश दिए। संबंधित कंपनी पीएसपी प्रोजेक्ट से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की प्रगति, रिसोर्स की स्थिति, लक्षित तिथि के बारे में डी एम ने रिपोर्ट लिया।

जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान के निर्माण की प्रगति के संदर्भ में यूपीपीसीएल के प्रतिनिधि ने बताया कि दिसम्बर तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।जिलाधिकारी ने लम्बित निर्माण कार्यों व निर्माण कार्यो में कहीं कहीं खराब गुणवत्ता ( कस्तूरबा गांधी विद्यालय में हर जगह धीमी प्रगति) पर बोलते हुए कहा कि पब्लिक टैक्स मनी का दुरुपयोग ना करे। जो ठेकेदार लापरवाही करें उसे ब्लैक लिस्ट करें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्रवण कुमार सिंह, व सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking