News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी के अध्यक्षता में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 2, 2021  |  8:13 PM

623 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी के अध्यक्षता में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। गुरूवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ आज कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने की।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

उक्त बैठक में कुशीनगर के स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों की लागत,बिक्री,एवं बाजार की उपलब्धता के संदर्भ में समीक्षा की गई।

कुशीनगर के स्थानीय उत्पादों में स्वयं सहायता समूह द्वारा कई सारे उत्पादों का निर्माण किया जाता है। जिसे कुशीनारा ब्रांड नाम दिया गया है। कुशीनारा ब्रांड के तहत विभिन्न उत्पाद जैसे हल्दी पाउडर, गरम मसाला, अगरबत्ती,धूप बत्ती,फिनायल, एलईडी बल्ब,गुड़, हवाई चप्पल, फाइल कवर,सेनेटरी पैड,चावल, बेसन,सत्तू,दोना पत्तल,बॉल पेन इन सब उत्पादों का निर्माण किया जाता है, जिसका बिक्री मूल्य बाजार में उपलब्ध इसी श्रेणी के अन्य उत्पादों की तुलना में कम है एवं लागत भी कम आती है। इन उत्पादों के लिए बाजार की उपलब्धता तथा इन उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहित करने के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि इन उत्पादों को ना सिर्फ बाजार की उपलब्धता सुनिश्चित हो बल्कि विभिन्न विभागों द्वारा भी इनके उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए।

इस क्रम में उन्होंने यह भी कहा कि इन उत्पादों को सभागार के शोपीस में लगाया जाना चाहिए, जिससे लोगों को इन उत्पादों की जानकारी हो सके। जिलाधिकारी ने उत्पादों की गुणवत्ता तथा उसकी पैकेजिंग की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उत्पाद गुणवत्ता युक्त उत्पाद है, स्थानीय स्तर पर निर्मित है। इससे स्थानीय स्तर के लोगों के लिए एक तरफ जहाँ रोजगार का सृजन हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय उत्पादों को स्थानीय बाजार मुहैया हो रहा है। इन उत्पादों के प्रचार एवं प्रोत्साहन हेतु जिलाधिकारी ने सार्वजनिक स्थलों पर इन उत्पादों की प्रदर्शनी और प्रचार के द्वारा व्यापक प्रसार किये जाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि कुछ विभागीय उत्पादों यथा फाइल कवर, बॉल पेन, एल0 ई0 डी0 बल्ब को विभागों के द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है, वही डी पी आर ओ के द्वारा स्वच्छता हेतु फिनायल जैसे उत्पादों को प्रोत्साहित किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने होटल व रेस्टोरेंट में इन उत्पादों को प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महोदया श्रीमती अनुज मालिक, डी डी ओ एवं संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking