News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: कर्मचारी संघ से वार्ता हेतु बैठक आयोजित की गयी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 15, 2022  |  8:02 PM

411 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कर्मचारी संघ से वार्ता हेतु बैठक आयोजित की गयी

कुशीनगर। जनपद के समस्त कर्मचारी संघ से वार्ता हेतु जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।बैठक में उपस्थित कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि व कर्मचारी गण में कलेक्टरेट कर्मचारी संघ, यूपी डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ, लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन, लेखपाल संघ, पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ, अमीन संघ, नगर निकाय कर्मचारी संघ, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ, चिकित्सा स्वास्थ्य संघ, ग्राम पंचायत सचिव संघ, शिशु संघ, आयुर्वेदिक कर्मचारी संघ, आदि के प्रतिनिधि उपस्थित हुए।कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। इन समस्याओं में कर्मचारियों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति, विलंब से वेतन मिलना, कैशलेस चिकित्सा कार्ड, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन ग्रेच्युटी का भुगतान, विभिन्न कर्मचारियों के निलंबन, नियमितीकरण, स्थानांतरण, दैनिक कर्मचारियों के निकायों में रिक्त पद, ठंड में वर्दी/जैकेट का आवंटन, मृतक आश्रित परिवारों के पारिवारिक पेंशन, आदि समस्याएं उठायी गयी।

जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया कि समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करें और आपकी जिम्मेदारी जन समस्याओं का समाधान है। उन्होंने बताया कि जन समस्याओं का समाधान त्वरित गति से हो, किसी भी प्रकार के कर्मचारियों का कार्य जनसेवा करना है व जनसेवा पूरी जिम्मेदारी से करें। इस क्रम में उन्होंने इस प्रकार की अगली बैठक भी कराए जाने की अपेक्षा की।

इससे पहले जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ब्रजेश श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी को कर्मचारी संघ के साथ बैठक बुलाए जाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया व आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का और शासन के निर्देशों का पालन किया जाएगा। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी डी के मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष डिप्लोमा संघ एवं संजय सिंह मंडल मंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर की देखरेख में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा के जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जिला मंत्री, संप्रेक्षक का निर्विरोध चुनाव भी संपन्न हुआl इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष प्रभुनन्द उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हर्षवर्धन राज, जिला मंत्री विनोद दुबे, संप्रेक्षक दिनेश यादव, व नीलेश रंजन राव, अशोक श्रीवास्तव, राकेश कुमार, विनोद पासवान, अवधेश राय, शैलेंद्र मल्ल, प्रमोद गोंड, आर टी कुशवाहा, ब्रजेश श्रीवास्तव, आशुतोष तिवारी, संजय रावत, अभय नाथ तिवारी, चंचल तिवारी, वीरेश्वर, मधुसूदन मिश्र, प्रेमचंद सैनी, शिवकुमार, रोज मोहम्मद, ममता मिश्रा, बी पी निगम, दिग्विजय तिवारी, श्रवण तिवारी, धनंजय मिश्र आदि जनपद के समस्त संगठनों के प्रमुख मौजूद रहे व कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि तथा कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking