कुशीनगर। मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक ने बताया कि वर्ष 2022-23 तक वृक्षारोपण हेतु पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन एवंअन्य विभागों को निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया है।
उन्होंने बताया कि जनपद कुशीनगर हेतु वर्ष 2022-23 हेतु वन विभाग एवं अन्य विभागों को कुल 40,39,010 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त लक्ष्यों को पूर्ण करने हेतु रणनीति तथा नमामि गंगे योजना एवं पर्यावरण से संबंधित अन्य बिंदुओं पर संलग्न एजेंडा के अनुसार दिनांक 28 अप्रैल 2022 को 4:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि को बैठक में भाग लेना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया है।
बोदरवार, कुशीनगर :- अपनी मंगल कामनाओं के साथ अपने – अपने संतानों की लंबी…
हाटा, कुशीनगर: नगर स्थित पिपराइच जाने वाली सड़क के पास सोमवार को बाइक से…
हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…
कुशीनगर । छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की मुस्तैदी के…