कुशीनगर। हर घर तिरंगा कार्यक्रम पर अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला नगरीय विकास अभिकरणके सौजन्य से बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी उपस्थित सर्वेयर को स्वतंत्रता सप्ताह, झंडा वितरण , झंडारोहण के बारे में बताया गया।
ए डी एम ने कहा कि तिरंगे का सम्मान होना चाहिए, झंडा फटा हुआ, उल्टा, मटमैला नहीं होना चाहिए, प्रत्येक दशा में झंडा संहिता का अनुपालन हो, हर-घर तिरंगा को सफल बनाने हेतु उन्हें निर्देश दिए गए।
प्रधानमंत्री आवास योजना नगरीय के सभी लाभार्थीगण को हर घर तिरंगा हेतु घर पर तिरंगा के झंडारोहण हेतु जागरूकता हेतु सर्वेयर को निर्देशित किया गया। परियोजना अधिकारी वेद प्रकाश यादव ने बताया कि 15 अगस्त के दिन स्ट्रीट वेंडर्स को स्वनिधि योजना के तहत माननीय प्रधानमंत्री जी का प्रोत्साहन पत्र 51 लाभार्थियों दिया जाएगा।
112 पुलिस वाहन से बाइक सवार को टक्कर लगने आरोप, वीडियो हुआ था वायरल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…
कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…