कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। सोमवार को तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों के किसानों ने समाजवादी पार्टी के नेता राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी राव ने नारे बाजी करते हुए प्रदर्शन किया और सुख रहे गन्ने की मुआवजा दिलाये जाने की मांग करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कसया को सौंपा।
सपा नेता श्री राव व किसानों ने सुख रहे गन्ने से उपजी समस्या से उपजिलाधिकारी प्रमोद तिवारी किसानों को अवगत कराया।
संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में बीते कई सालों से किसान गन्ना सूखने से तबाह हो गया है। किसानों को सरकार अविलम्ब मुआवजा दे। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर अविलम्ब मुआवजा नहीं दिया गया तो प्रदर्शन व धरना के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान सदस्य जिपंस प्रदीप सिंह, पूर्व जिपंस डा. मधुसूदन कुशवाहा, पूर्व जिपंस शमशाद सोनू बौना भाई, शैलेश सिंह, अशोक कुमार सिंह, सिकन्दर आलम, मुकेश कुमार सिंह, राकेश सिंह, राधेश्याम जायसवाल, जावेद, संजय राव, अजित कुमार सिंहआदि मौजूद रहे l
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…