हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ढाढाबुजूर्ग में सोमवार को देर रात एक नवविवाहिता फासी लगाकर की आत्महत्या मृतका के पिता ने लगाया दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप पुलिस ने दर्ज की दहेज हत्या का मुकदमा.
मिली जानकारी के अनुसार,सोमवार देररात पारिवारिक विवाद के चलते दिन दयाल की पत्नी प्रियका उम्र 23वर्षअंदर से फाटक बंद कर लिया पति और सासू बाहर से चिल्लाते रहे मगर प्रियंका ने फाटक नही खोला जिस पर घबरा कर परिजन हल्ला करने लगे और अगल बगल के लोग जुट गये,फाटक तोडा गया तो प्रियंका फंदे पर लटकती मिली, ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी.इधर घटना की जानकारी होने पर मृतका के पिता राजदेव निवासी ग्राम पगरा थाना पडरौना कुशीनगर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि दहेज के लिए प्रियंका की गला दबाकर हत्या की गयी, मृतका के पिता के तहरीर पर पुलिस ने पति सहित सासू के बिरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी.इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाठक ने बताया कि मृतका के पिता के तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है .
मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…
खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…