कसया/कुशीनगर। तथागत भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थलीय कुशीनगर में थाई मोनेस्ट्री द्वारा 14वीं अष्ट धातु की शोभा यात्रा गुरुवार को बौद्ध धर्म अनुयायियों व थाई कलाकारों के साथ पारम्परिक रूप से निकाली गयी l जिसमे पारम्परिक रूप से पूरी तरह थाई संस्कृतियों का अनूठा संगम देखने को मिला l
शोभा यात्रा में देश विदेश के बौद्ध धर्मावलंबियों के साथ -साथ थाईलैंड के राजदूत व स्थानीय संभरात लोग भी शामिल रहे l इस यात्रा में थाई संस्कृति के साथ थाई लोक नृत्य कलाकार थाई परिधानो में सजकर नृत्य कला से दर्शकों को मनमुग्ध कर रहे थे l शोभा यात्रा भ्रमण कर सीधे तथागत बुद्ध के मुख्य मंदिर पहुंच कर भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा का पूजन -अर्चन कर चीबर दान किया l अष्ट धातु शोभा यात्रा का पारम्परिक उद्देश्यों के अनुसार बुद्ध धातु अवशेष जो थाईलैंड से बुद्ध की महापारिनिर्वाण स्थलीय कुशीनगर लाकर स्थापित किया गया है l जिसे पारम्परिक रूप से बुद्ध स्थलीय पर शोभा यात्रा निकाल कर विधि विधान के साथ तथागत बुद्ध की पूजा -अर्चना की जाती है, तथा चीबर दान के साथ ही महादान भी किया जाता है l
देखे वीडियो!
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…