कुशीनगर। अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पांडेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों व तहसीलों में आई जी आर एस देखने वाले समस्त कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
समीक्षा बैठक में संबंधित समस्त कर्मचारियों को आई जी आर एस पोर्टल की शिकायतों का समय से व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर आई जी आर एस मामलों के निस्तारण में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त तहसील हाटा में आई जी आर एस देखने वाले आपरेटर मिथिलेश कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर अपर जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित भी किया गया। मिथिलेश कुमार द्वारा किये जा रहे पद्धति को समस्त विभागों को अनुसरण करने को कहा गया, जिससे जिले को प्रदेश में अग्रणी स्थान में लाया जा सके।
इस अवसर पर अपर उपजिलाधिकारी कल्पना जायसवाल, जिला आपदा विशेषज्ञ रवि प्रताप राय, कमलेश, कांस्टेबल भीम राव, मो0कादिर,महेंद्रकुमार,अखिलेश,परवेज,बलराम आदि उपस्थित रहे।
हाटा कुशीनगर ,राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को दृष्टिगत रखते हुए नगर में सुरक्षा…
कुशीनगर। सोशल मीडिया के दौर में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती कब प्यार में…
सेवरही/कुशीनगर। ग्राम सभा सुमही संग्राम स्थित जच्चा-बच्चा केंद्र की बदहाल स्थिति अब ग्रामीणों के…
कुशीनगर। बालू और गिट्टी के कारोबार में एकरूपता, पारदर्शिता और वाहन स्वामियों व सप्लायरों…