कुशीनगर। कुशीनगर जनपद के चकनरायनपुर में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय के अधीन प्रोसीड इंडिया द्वारा हाटा क्षेत्र के नारायनपुर में स्थित भारत पेट्रोलियम पंप के बगल में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
स्वास्थ्य शिविर को संबोधित करते हुए भारत पैट्रोलियम के प्रादेशिक प्रबंधक रिटेल गोरखपुर राजेश ने कहा कि इस स्वास्थ्य शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण का है वाहन चालक जब स्वस्थ रहेंगे तो दुर्घटनाएं भी नहीं होंगी उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिविर का कार्यक्रम जनवरी से अगस्त तक चलेगा भारत पेट्रोलियम के वरिष्ठ अधिकारी हरिप्रीत सिंह ने कहा कि वाहन चालक समय के अभाव में अपने स्वास्थ्य की जांच नहीं करा पाते हैं इस को ध्यान में रखकर पेट्रोलियम मंत्रालय ने पेट्रोल पंप पर यह व्यवस्था की है जिससे कि वाहन चालक अपनी परीक्षण करा सकें। इस दौरान लगभग 200 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। तथा मेडिकल किट के साथ साथ दवा भी दिया गया।
मरीजों के परीक्षण करने वालों में डॉ चंद्रशेखर, डॉ शैलेश , डॉ आकांक्षा, डॉ अरविंद कुमार सिंह तथा डॉ जोगेंद्र मल्ल नेत्र परीक्षण पवन पटेल मैनेजर सुनिल सिंह ,मुस्ताक अली, रमाशंकर सिंह,श्याम कुशवाहा,विशाल सिंह, अरविंद सिंह,उदय सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…
कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…
कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…