News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 87698 वादों का हुआ निस्तारण….मृतकों एवं घायलों के आश्रितों को दिलाया गया एक करोड़ सन्तावन लाख दस हजार मुआवजा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 21, 2023  |  7:46 PM

92 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 87698 वादों का हुआ निस्तारण….मृतकों एवं घायलों के आश्रितों को दिलाया गया एक करोड़ सन्तावन लाख दस हजार मुआवजा

कुशीनगर। अपर जिला जज/सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रविकांत यादव ने बताया कि रविवार काे राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण,नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,कुशीनगर के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया,जिसका शुभारम्भ अशोक कुमार सिंह जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर रविनाथ, प्रधान न्यायाधीश,परिवार न्यायालय,सुनील कुमार यादव,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,विजय कुमार हिमांशु,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पाक्सो),मयंक त्रिपाठी-I,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,पूनम-II,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मनीष निगम,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,मनोज पाण्डेय,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ०टी०सी०, मदन मोहन,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एमपी/एमएलए),रवि कान्त यादव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ०टी०सी०,प्रशान्त कुमार-II, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,दिनेश कुमार-II, सिविल जज (एस0डी0) कसया,कविता सिंह,सिविल जज (एस०डी०) कुशीनगर, विजय कुमार वर्मा-II, अतिरिक्त सिविल जज (एस०डी०),एम०पी०/एमएलए,रामेश्वर दयाल, सिविल जज (एस०डी०)/एफ०टी०सी० कुशीनगर, निकिता महाजन, सिविल जज (जू०डी०) कुशीनगर,शान्तनु तनवार,सिविल जज (जू०डी०) कुशीनगर,सुनन्दन गोयल, न्यायिक मजिस्ट्रेट,श्रेया साेलंकी,न्यायिक मजिस्ट्रेट, कसया,कुशीनगर,संजय कुमार-VIII, अतिरिक्त सिविल जज (जू०डी०),कसया, कुशीनगर, शिल्पा जैन, सिविल जज (जू0डी0)/एफ०टी०सी० तथा संजय कुमार शाही,अध्यक्ष, राकेश मिश्र,महामंत्री,बार एसोसिएशन,कुशीनगर,ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव,अध्यक्ष, बार एसोसिएशन,कसया,घनश्याम तिवारी,मुख्य प्रशासिनक अधिकारी,जजशिप कुशीनगर,करूनेश, नाजीर, नन्दकिशोर,डिप्टी नाजिर, राजकुमार वर्मा व प्रदीप कुमार झा,लिपिकगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर,विजय मिश्रा,डाटा इन्ट्री आपरेटर,अमरनाथ यादव,रविन्द्र नाथ,नितेश कुमार दीक्षित एवं काफी संख्या में अधिवक्ता तथा वादकारीगण उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- तमकुहीराज : चोरी की बाइक संग दो शातिर गिरफ्तार, एक...

इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों द्वारा कुल 87698 (सतासी हजार छः सौ अन्ठान्वे) वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें फौजदारी के 7178 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें जुर्माने के रूप में रूपया-254125 की धनराशि वसूल कर राजकीय कोष में जमा करायी गयी। राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना से सम्बन्धित 28 क्लेम वादों का निस्तारण करते हुए मृतकों एवं घायलों के आश्रितों को रूपया- 15710000 (एक करोड़ सन्तावन लाख दस हजार) मुआवजा दिलवाया गया। पारिवारिक न्यायालयों द्वारा 13 वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण से सम्बन्धित वादों का प्री-लिटिगेशन स्तर पर बैंको द्वारा कुल 1248 बैंक ऋण वादों का निस्तारण करते हुए रूपया 77448365 टोकन मनी के रूप में ऋण धारियों से वसूल की गयी तथा 392 राजस्व वादों का निस्तारण किया गया।

इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 87698 वादों का निस्तारण किया गया। साथ ही इस राष्ट्रीय लोक अदालत में 5 पारिवारिक वादों को मध्यस्थता के माध्यम से निस्तारित किये गये, जिसमें से 3 वाद प्री-लिटीगेशन स्तर पर निस्तारित किया गया। इस तरह से कुल 5 जोड़े एक दुसरे को माला पहनाकर सुलह समझौता कर बतौर पति-पत्नी के एक साथ रहने हेतु न्यायालय परिसर से विदा हुए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिकटिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मंजूरी 
सिकटिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मंजूरी 

कुशीनगर,हाटा । विधायक मोहन वर्मा के प्रस्ताव पर विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा…

नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पत्नी की पूर्व में हो चुकी है मौत  नेबुआ शराब भट्ठी के समीप निकली…

योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग
योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग

बोदरवार, कुशीनगर :- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking