सपहा/कुशीनगर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम पर अभद्र टिप्पणी इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने पर आरोपी युवक को कसया पुलिस ने गुरूवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के मुताबिक कसया थाना क्षेत्र के सपहा क्षेत्र निवासी जहांगीर अंसारी ने हिंदुओं के मर्यादा पुरुषोत्तम राम के ऊपर इंस्टाग्राम पर अभद्र टिप्पणी कर हिन्दू संस्कृति एवं उनके पवित्र आस्था पर आघात किया,इसको लेकर स्थानीय लोगो में आक्रोश व्याप्त है।यह पोस्ट अन्य लोगों के मोबाइल पर वायरल हुआ तो क्षेत्र के लोगों ने इसे पुलिस को भी अवगत कराया।जिसके बाद मुकामी पुलिस ने इंस्टाग्राम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी युवक का आईडी पता कर उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया,अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई शेषनाथ यादव, हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह, कांस्टेबल अभिषेक मौर्य शामिल रहे।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…