News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिंदा किंग कोबरा को लेकर अस्पताल पहुंच गया युवक,शिव भक्त बताकर सांप डॉक्टर को सौंपा

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jul 4, 2023  |  9:43 PM

163 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिंदा किंग कोबरा को लेकर अस्पताल पहुंच गया युवक,शिव भक्त बताकर सांप डॉक्टर को सौंपा

 

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

  • कसया थाना क्षेत्र के मैनपुर दीनापट्टी टोला “शिवपट्टी” गांव का रहने वाला है युवक

सपहा/कुशीनगर । कोबरा सांप अक्सर आपने देखा होगा कि कोबरा सांप के काटने से लोग डर से ही मर जाते हैं. ऐसे में डरना लाजमी भी है क्योंकि सर्पदंश होता ही ऐसा है कि कई लोगों की इसमें जान चली जाती है. कभी-कभी तो सांप इतना जहरीला होता है कि इलाज भी इंसान को बचा नहीं पाता. कई बार गांवों में सांप काटने के बाद झाड़-फूंक किया जाता है और ऐसे में भी लोगों की जान चली जाती है. लेकिन कुशीनगर के कसया क्षेत्र मैनपुर दीनापट्टी गांव से एक अतरंगी मामला सामने आया है. जहां एक जहरीले कोबरा सांप ने शख्स को डस लिया तो, शख्स ने सांप को जिंदा उठाया और अस्पताल पहुंच गया.

विस्तृत खबर

जिंदा सांप को लेकर अस्पताल पहुंचने वाले शख्स का नाम मोनू तिवारी है. मोनू कुशीनगर जिले के मैनपुर दीनापट्टी गांव का रहने वाला है. जो कुशीनगर जिला अस्पताल में कोई मामूली बीमारी का इलाज करवाने नही आए है बल्कि इन्हें कोबरा सांप ने काटा है. खास बात यह है कि मोनू सांप काटने का इलाज करवाने कोबरा सांप के साथ पहुंचे हैं. मोनू तिवारी आज सुबह करीब 11 बजे अपने खेतों में कुछ काम कर रहे थे. इसी दौरान युवक के दाहिने पैर में एक जहरीले कोबरा सांप ने काट लिया. जिसके बाद मोनू तिवारी ने साहस दिखाते हुए फौरन अपने पालतू कुत्ते के सहयोग से सांप को पकड़ लिया और सीधे जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंच गया. जैसे ही इमरजेंसी वार्ड में युवक ने सांप को दिखाया, तो अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

फिलहाल डॉक्टरों ने डर दूर करते हुए युवक का इलाज शुरू कर दिया गया है. इलाज के बाद युवक की हालत जब स्थिर हुई तो युवक ने बताया कि सावन का महीना है और मैं शिव भक्त हूं,ऐसे में मैंने सांप को पकड़ कर बोतल में बन्द कर अपने पास रख लिया,जबकि ग्रामीणों ने इसे मारने को कहा लेकिन मैंने मना कर दिया,भगवान शिव का आशीर्वाद था कि इतना जहरीला सांप काटने के बाद भी मुझे कुछ नही हुआ. अब मैं भी सुरक्षित हूं और सांप भी सुरक्षित है. सांप के खाने की व्यवस्था की तौर पर मैंने दूध ले रखा है. कोबरा सांप मेरे पास है इसकी सूचना मैंने वन विभाग की टीम को दे दिया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking