कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। बरवापट्टी थाना क्षेत्र के अमवाखास गांव के बरवापट्टी टोला निवासी एक युवक को सोमवार की रात किसी सर्प ने डंस लिया।इसकी जानकारी होने पर परिजन उसे दुदही सीएचसी ले गए,जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, बरवापट्टी थाना क्षेत्र के अमवाखास गांव के बरवापट्टी टोला निवासी रासु तिवारी उर्फ बोलबम (25) सोमवार की रात घर में सो रहा था। रात करीब एक बजे उसे किसी जहरीले सर्प ने डंस लिया। युवक की नींद खुली तो सर्प देख चिल्लाने लगा।
वहां पहुंचे परिजनों को सर्प के डंसने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे दुदही सीएचसी ले गए,जहां डॉक्टर ने हालत नियंत्रण से बाहर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।युवक की मौत की सूचना मिलते ही उसके गांव में कोहराम मच गया।
हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…
बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…
खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…