Kushinagar News/कुशीनगर। पटहेरवा थानाक्षेत्र के गांव पगरा पड़री निवासी एक युवक की दस दिन पूर्व सऊदी अरब में हार्ट अटैक से मौत हो गयी थी। बुधवार को जब मृतक का शव दस दिन बाद उसके पैतृक गांव पहुचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारियों के मुताबिक पटहेरवा थानाक्षेत्र के गांव पगरा पड़री निवासी अठ्ठाईस वर्षीय दिलीप कुशवाहा पुत्र योगेंद्र कुशवाहा बीते एक माह पूर्व घर से सऊदी अरब कमाने गया था जहाँ वह एक कंपनी में फिटर की नौकरी कर रहा था दस दिन पुर परिजनों को सूचना मिली कि दिलीप की हार्ट अटैक से मौत हो गयी है जिसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार को जब दिलीप का शव उसके पैतृक गांव पहुचा तो परिजनों में कोहराम मच गया तथा परिजनों के चीत्कार से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।
दिलीप की मौत से उनकी पच्चीस वर्षीय पत्नी प्रतिभा कुशवाहा व पांच वर्षीय पुत्र स्मित के सामने भरण पोषण का संकट पैदा हो गया है।
सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…
पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…
कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…